भारत के 10 सबसे प्राचीन और फेमस पैलेस की एक झलक आप भी इन तस्वीरों में देखिये

इस लेख में हम आपको भारत में मौजूद सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध कुछ पैलेस के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
Sahitya Maurya

भारतीय इतिहास में प्राचीन काल से लेकर मध्यकाल तक के कई राजाओं और शासकों ने अपने शासनकाल में कई सुंदर और अद्भुत महलों का निर्माण करवाया था जो आज भी प्रसिद्ध है। इन महलों में से ऐसे कई पैलेस भी हैं जो विश्व प्रसिद्ध है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, मैसूर, गुजरात आदि राज्यों में आज भी कई पैलेस हैं जो हर साल लाखों सैलानियों की मेहमान नवाजी करते हैं। आज इस लेख में हम आपको भारत के 10 प्राचीन और सबसे प्रसिद्ध पैलेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए। तो आइए जानते हैं।

 

1 उम्मेद भवन पैलेस

राजस्थान के जोधपुर शहर में मौजूद उम्मेद भवन पैलेस भारत के साथ पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। तक़रीबन साल 1929 के आसपास निर्माण शुरू हुआ और वर्ष 1943 के आसपास में यह पैलेस बनकर तैयार हुआ था। इस पैलेस का निर्माण लगभग 26 एकड़ में किया गया। इस महल में लगभग 347 के आसपास रूम्स मौजूद है। यह पैलेस तीन भागों में है। पहला-ताज होटल पैलेस, दूसर-शाही परिवार निवास स्थल और तीसरे भाग में एक संग्रहालय मौजूद है।

10 मुबारक मंडी पैलेस

डोगरा राजाओं के शाही निवास के रूप में प्रसिद्ध रहे इस पैलेस का निर्माण साल 1800 के आसपास किया गया था। तवी नदी के तट पर होने के कारण इस पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस पैलेस के अंदर दरबार, पिंक पैलेस, रॉयल कोर्ट बिल्डिंग, गोल घर आदि मौजूद है। कहा जाता है कि इस महल में अब तक 36 बार आग लग चुकी है और दो-दो बार भूकंप की भी शिकार भी रह चुकी है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

2 जयविलास पैलेस

भारत के सबसे लोकप्रिय शाही महल में शामिल ये पैलेस मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में मौजूद है। साल 1874 में उस समय में ग्वालियर के राजा रहे जयाजीराव सिंधिया द्वारा बनवाया गया था। इस पैलेस को इतालवी, टस्कन और कोरिंथियन शैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है। इस पैलेस का निर्माण ब्रिटिश अधिकारी किंग एडवर्ड के आगमन के दौरान किया गया था। 

3 मैसूर पैलेस

दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक का गौरव बोला जाता है ये मैसूर पैलेस। इस पैलेस का निर्माण 1897 में शुरू किया गया और वर्ष 1912 में बनकर तैयार हुआ। इस पैलेस के वास्तुकार थे हेनरी इरविन जो एक ब्रिटिश नागरिक थे। इस पैलेस को पृथ्वी पर जरूर देखे जाने वाले 31 स्थानों में से एक के रूप में माना जाता है। कई लोग इसे अम्बा विलास पैलेस के नाम से भी जानते हैं।

4 सिटी पैलेस

साल 1729 से लेकर 1732 के बीच इस पैलेस का निर्माण राजा उदयसिंह द्वितीय ने करवाया था। कहा जाता है कि इस महल को लगभग 22 राजाओं ने अपने-अपने दौर में अलग-अलग तरीके से निर्माण करवाया था। इस पैलेस का निर्माण शाही वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य और अंग्रेज़ शिल्पकार सैमुअल स्विंटन द्वारा किया गया था। 

5 फलकनुमा पैलेस

चार मीनार के बाद अगर हैदराबाद में कोई एतिहासिक चीज सबसे अधिक प्रसिद्ध है तो उसका नाम है फलकनुमा पैलेस। लगभग 32 एकड़ में फैले इस पैलेस को उस समय के नवाब वकार उल उमर द्वारा किया गया था। इस पैलेस को इटेलियन पत्थर द्वारा निर्माण किया गया है। इस महल को बनाने में लगभग 9 साल लग गये थे।

6 लालगढ़ पैलेस

राजस्थान के बीकानेर शहर में मौजूद लालगढ़ पैलेस होने के साथ यह एक होटल भी है। महाराजा गंगा सिंह के द्वारा इस पैलेस का निर्माण किया गया था। इंडो-सरसेनिक में तैयार इस पैलेस को जूनागढ़ किले के तर्ज पर बनवाया गया था। इस पैलेस में हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस पैलेस में लगभग 60 के आसपास कमरे हैं।

 

7 उज्जयंत पैलेस

नॉर्थ-ईस्ट के राज्य त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में मौजूद उज्जयंत पैलेस एक शाही महल है। 1899 से 1901 के बीच बने इस पैलेस का मौजूद नाम नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने दिया था। इस पैलेस का निर्माण महाराजा राधा किशोर मानिक ने डिजाइनर मेसर्स मार्टिन और एलेक्जेंडर मार्टिन के नेतृत्व में करवाया था। इसके अंदर एक भव्य संग्रहालय भी मौजूद है।

8 लेक पैलेस

राजस्थान के सबसे सुन्दर और सबसे फेमस महल में से एक लेक पैलेस भी शामिल है। महाराणा जगत सिंह द्वितीय द्वारा इस महल का निर्माण लगभग 1746 के आसपास किया गया था। पिछोला झील के बीचोबीच मौजूद इस पैलेस को लगभग 4 एकड़ में बनवाया गया है। प्राकृतिक वातावरण, सर्वोत्तम सुविधाओं और बेहतरीन वास्तुकला के लिए ये पैलेस सबसे रोमांटिक जगहों में भी शामिल है।

9 रामबाग पैलेस

रामबाग पैलेस एक होटल के रूप में है। दुनिया के बेहतरीन हेरिटेज होटल के रूप में शामिल इस पैलेस का निर्माण साल 1835 के आसपास करवाया गया था। पहले यह रानी की पसंदीदा नौकरानी का निवास स्थल हुआ करता था लेकिन, बाद में इस पैलेस को महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय ने अपने निवास स्थान के रूप में शामिल कर लिया था। साल 1957 में इस पैलेस को एक होटल में तब्दील का दिया गया।

Travel Hacks Best Palaces in India Mysore Palace Umaid Bhawan Palace City Palace Of Jaipur