भारत की सबसे प्रसिद्ध स्मारक और विश्व के सात आश्चर्यों में से एक ताजमहल, हर समय पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। यहाँ न पूरे देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं और इसकी खूबसूरती का लुत्फ़ उठाते हैं। लेकिन कोरोना के कहर की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन रखने के लिए और भीड़ की वजह से कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए, ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारक को भी 21 मार्च को बंद कर दिया गया था। यहां पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया था। लेकिन ताजमहल का दीदार करने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी ये है कि, इसे बहुत जल्द ही पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है।
24 मार्च को जब पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी उससे भी 3 दिन पहले यानी कि, 21 मार्च को ताजमहल और यहां के किले पर्यटकों के लिए बंद करने के आदेश दिए गए थे। जिससे ज्यादा भीड़ की वजह से लोगों के बीच कोरोना संक्रमण का खतरा न बढ़े। लेकिन पूरे 6 महीने बाद, आप एक बार फिर से ताजमहल की खूबसूरती के दर्शन कर पाएंगे। सरकार द्वारा ताजमहल को पुनः खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। 21 सितंबर से आगरा आने वाले पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।
ताजमहल की खूबसूरती के दीदार करने आने वाले सभी पर्यटकों को कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन करना आवश्यक होगा।
इसे जरूर पढ़ें : भारत की 4 बेहतरीन जगह जहां मानसून का मज़ा हो जाता है दोगुना
भ्रमण करने वाले पर्यटकों को मास्क के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए आप ताजमहल देखना चाहते हैं तो मास्क लगाना न भूलें।
ताजमहल देखने के लिए पर्यटक यहां आने से पहले अपने ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। एक दिन में 5 हजार पर्यटक ही ताजमहल की खूबसूरती को देखने आ सकते हैं। यहाँ पर्यटकों की एंट्री दो स्लॉट में होगी। इसके अलावा शुक्रवार और रविवार को ताजमहल बंद रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें : कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र
आप भी ताजमहल घूमने का इंतज़ार कर रही हैं तो अपने बैग्स पैक कर लीजिये और कोविड -19 की गाइडलाइन्स फॉलो करते हुए तैयार हो जाइये ताज के दीदार के लिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:free pik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।