नया साल आने वाला है और ऐसे में कई लोग कहीं ना कहीं घूमने का प्लान ज़रूर बनाते हैं। नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए लगभग हर कोई हिमाचल या उत्तराखंड की तरफ ही निकलता है लेकिन, आज यहां नहीं बल्कि पूर्व भारत में हम आपको लेकर चल रहे हैं। वैसे तो असम की वादियों में एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद है लेकिन, किसी अनएक्सप्लोर जगह घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। जी हां, असम में मौजूद पेल्लिंग एक ऐसी गुमनाम जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आज इस लेख में हम आपको पेल्लिंग की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां, नए साल के जश्न को एक नहीं बल्कि चार गुण धूमधाम से सेलिब्रेट कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
असम के पेल्लिंग शहर में अगर आपको प्रकृतिक का अद्भुत नज़ारा देखना है तो फिर आपको युकसोम गांव घूमने के लिए ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां ऐसे कई मठ और झरने भी हैं जिसे देखने और घूमने के लिए हर साल लाखों देशी और विदेशी सैलानी पहुंचते हैं। चारों तरह उंचे-उंचे पेड़ और झरने इस जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। यहां आप कई एडवेंचर गेम्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। युकसोम गांव ट्रेकिंग के लिए बेहद फेमस है। पास में मौजूद चाय के बागान भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:राजकोट की इन खूबसूरत जगहों पर एक बार ज़रूर घूमने पहुंचें
असम घूमने के लिए जा रहे हैं और किसी मठ पर घूमने नहीं गए ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। पेल्लिंग शहर में मौजूद संग चोएलिंग मठ सबसे प्राचीन और सबसे पवित्र बौद्ध मठ माना जाता है। लगभग 17वीं शताब्दी में निर्मित यह मठ पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जहां जाने के लिए घने जंगलों से होते हुए लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलाना होता है। पहाड़ की चोटी पर मौजूद होने के चलते यह जगह कई अद्भुत नज़रों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में आप भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।
पेल्लिंग में अगर आप नेचुरल लेख घूमना चाहते हैं, तो आपको केचेओपरल्ड्री झील ज़रूर जाना चाहिए। चारों तरफ से पहाड़ और बीच में मौजूद ये झील खूबसूरती का अद्भुत मिसाल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए ये लेख एक पवित्र झील भी है। इस लेख के आसपास आप हजारों किस्म की पक्षियों को भी देख सकते हैं। कई लोग इस जगह को बर्ड वाचर्स के लिए जन्नत भी मानते हैं। इसके अलावा आप डरप गांव, सांगे वॉटरफॉल्स आदि बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:मसूरी ही नहीं बल्कि इस बार जोशीमठ की वादियों में घूमने पहुंचे
पेल्लिंग की खूबसूरत जगहों पर घूमने के साथ-साथ अगर पेल्लिंग के इतिहास को करीब से जानते हैं, तो फिर आपको रबडेनत्से अवशेष ज़रूर जाना चाहिए। कहा जाता है कि किसी समय इसी स्थान से पेल्लिंग पर शासन किया जाता था। स्थानीय लोगों का मानना है कि रबडेनत्से अवशेष उस महल का अवशेष हैं जिन्हें नेपाली सेना ने नष्ट का दिया था। (सिक्किम की इस एक जगह घूमना है बेहद खास) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी समय रबडेनत्से सिक्किम की दूसरी राजधानी थी। हालांकि, आज यह जगह खंडहर के रूप में मौजूद है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@indiatourism.guide,traveltriangle.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।