herzindagi
Sabse pehle naya saal kahan aaya

नए साल पर मचाई खूब धूम, क्या आपको पता सबसे पहले किस देश में मनाया गया New Year का जश्न?

Kiritimati Island 2026 Jashn: दुनियाभर में नए साल का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि न्यू ईयर यानी 2026 का जश्न सबसे पहले कहां मनाया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि नया साल तो एक साथ पूरे देश में सेलिब्रेट किया गया होगा, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। नीचे जानिए उस देश का नाम-
Editorial
Updated:- 2026-01-02, 14:00 IST

Sabse pehle naya saal kahan Manaya Gaya: कल यानी 1 जनवरी, 2026 को नए साल का स्वागत लोगों ने बड़े धूमधाम मनाया है। पर क्या आपको पता है कि हम सभी से पले प्रशात महासागर के एक छोटे द्वीप देश ने इस दिन को सेलिब्रेट किया है। यकीनन यह लाइन पढ़कर मन में कई सवाल उठे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। इसके पीछे का मुख्य कारण कुछ और नहीं बल्कि भौगोलिक रूप है। चलिए इस लेख में जानिए इस देश से जुड़ी खास बातें-

दुनिया में सबसे पहले नया साल कहां सेलिब्रेट किया गया है?

नए साल का सबसे पहला जश्न प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटे से द्वीप देश किरिबाती में मनाया जाता है। किरिबाती का किरीतिमाती द्वीप जिसे क्रिसमस आइलैंड भी कहा जाता है। बता दें कि यह वह स्थान है जहां 1 जनवरी 2026 की पहली किरण सबसे पहले दिखाई दी। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय समय के अनुसार, यहां 31 दिसंबर की दोपहर 3:30 बजे ही नया साल शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें-  New Year Eve पर शैंपेन नहीं, 12 अंगूरों से बदलती है क‍िस्‍मत; जानिए क्या है ये दिलचस्प रिवाज

किरिबाती में क्यों सबसे पहले मनाया गया न्यू ईयर?

First country to enter 2026

किरिबाती दुनिया के इंटरनेशनल डेट लाइन के सबसे करीब स्थित है। यहां का टाइम जोन UTC+14 है, जो दुनिया का सबसे उन्नत टाइम जोन माना जाता है। साल 1990 के दशक से पहले किरिबाती दो अलग-अलग तारीखों में बटा हुआ था, लेकिन प्रशासनिक सुविधाओं के लिए उन्होंने अपनी समय रेखा को पूर्व की ओर खिसका लिया। इस बदलाव ने किरिबाती को दुनिया का वह पहला देश बना दिया जहां हर नया दिन और नया साल सबसे पहले आता है।

2026 के स्वागत का किन देशों ने पहले बाजी मारी?

किरिबाती ने जहां सबसे पहले नए साल का जश्न मनाया। चैथम द्वीप न्यूजीलैंड ने किरिबाती के ठीक 15 मिनट बाद नया साल सेलिब्रेट किया। न्यूजीलैंड ऑकलैंड ने किरिबाती के 1 घंटे बाद, भारतीय समय अनुसार शाम 4:30 बजे ऑकलैंड के स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत हुआ।

फिजी और पूर्वी रूस ने इसके बाद फिजी और रूस के कुछ पूर्वी हिस्सों में घड़ी ने रात के 12 बजाए। ऑस्ट्रेलिया ने शाम 6:30 बजे भारत समायानुसार, सिडनी हार्बर ब्रिज पर विश्व प्रसिद्ध आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया।

सबसे बाद में कहां मनाया जाता है नया साल?

Auckland Sky Tower 2026 fireworks

जैसा कि ऊपर के लेख में बताया है कि किरिबाती में सबसे पहले नया साल का जश्न मनाया जाता है। वहीं अमेरिका के कुछ द्वीप ऐसे हैं जहां साल 2026 सबसे अंत में पहुंचता है। उसमें हाउलैंड द्वीप और बेकर द्वीप वे हैं जहां दुनिया में सबसे आखिर में नया साल मनाया जाता है। जब भारत में 1 जनवरी की शाम के 5:30 बज रहे होते हैं, तब यहां 1 जनवरी की शुरुआत होती है।

इसे भी पढ़ें- New Year पर विदेश ट्रिप कर रही हैं प्लान? जानें किन देशों में 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता नया साल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।