
भले ही पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन इसके साथ कई टैबू और मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। 21वीं सदी में पहुंचने के बाद भी, आज भी लोग पीरियड्स से जुड़ी दकियानुसी सोच को बढ़ावा देते हैं। जहां इन दिनों में महिलाओं को सबसे ज्यादा देखभाल और हाइजीन से जुड़ी चीजों की जरूर होती है। वहीं, उनके साथ पीरियड्स में सही व्यवहार नहीं किया जाता है। पीरियड्स से जुड़ी अलग-अलग बातें की जाती हैं। इनमें कहा जाता है कि पीरियड ब्लड हानिकारक होता है। इसके कारण मेंस्ट्रुअल हेल्थ पर असर पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स से जुड़ी मान्यताएं और रिवाज, देश और संस्कृति में अलग-अलग है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पश्चिमी देश कीरिबाती के पीरियड से जुड़े रिवाज के बारे में बताएंगे।

कीरिबाती में जब लड़की को पहली बार पीरियड्स होते हैं, तो उसे शुरुआती तीन दिनों में खाना नहीं दिया जाता है। चौथे दिन उनके पास खाने और पीने का थोड़ा सा सामान दिया जाता है। खाने के लिए केवल ड्राई फ्रूट्स होते हैं। पीने के लिए नारियल पानी और ताजी टोडी दी जाती है। यह एक पांरपरिक ड्रिंक है।
इसके पीछे कारण है। माना जाता है कि जब कभी जीवन में लड़की के परिवार में खाने के लिए भोजन की कमी होगी, तब वह महिला अपना पेट भरने से पहले बच्चों और पति को खाना देगी।
तीसरे दिन लड़की स्थानीय लोगों में जन्मे पहले पुरुष के साथ शेयर करती है। इसके बाद शुरू होता है रिवाज। इसके बाद लड़की के घर में रिश्तेदार आते हैं। इस दौरान माता-पिता द्वारा खाने का आयोजन किया जाता है। समारोह में डांस भी होता है। सभी लोग लड़की को एक युवा महिला की नजर से देखते हैं। (तमिलानाडु में निभाया जाता है पीरियड से जुड़ा यह रिवाज)
इसे भी पढ़ें: Nepal Period Custom: क्या है नेपाल की चौपाड़ी प्रथा? जहां लड़कियों के साथ पीरियड्स में किया जाता है ऐसा व्यवहार
कीरिबाती में पहले पीरियड्स को किशोरावस्था से जोड़कर देखा जाता है। यानी अब वह खेलने वाली कोई बच्ची नहीं है। पीरियड होने का अर्थ सुरक्षा, देखभाल और पोषण से है। पीरियड होने पर घर की बड़ी महिला लड़की को यह बताती है कि कीरिबाती में एक महिला होने का क्या अर्थ होता है। (भारत में पीरियड से जुड़े रिवाज)
इसे भी पढ़ें: जानें दुनिया में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाजों के बारे में
एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार कीरिबाती में लड़कियों को पीरियड से जुड़ी जानकारी का अभाव है। पीएनजी द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि लड़कियों को पीरियड्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वह पीरियड्स के लिए तैयार भी नहीं थीं। यही नहीं, पीरियड्स के बारे में लड़कियों के बीच गलत धारणा भी थी। स्कूल जाने वाली एक लड़की ने कहा कि जब मां हमें जन्म देती हैं, तब एक उम्र तक अपशिष्ट शरीर में रहता है। जब हमें पीरियड्स होते हैं, तब यह अपशिष्ट रक्त बाहर आ जाता है। इसके अलावा, एक स्कूल जाने वाली युवा लड़की ने कहा कि जो लोग भगवान का निरादर करते हैं, उन्हें यह पाप लगता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यब आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।