भारत की इन जगहों पर आप भी देख सकते हैं सूर्यास्त और सूर्योदय का खूबसूरत नजारा

यह कहना गलत नहीं होगा कि सूर्यास्त और सूर्योदय का खूबसूरत नजारा आंखों में समा जाता है। यह दोनों सीन आप एक ही जगह पर देख सकते हैं।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-06-15, 12:11 IST
indian places where you can see both sunrise and sunset

यह कहा जा सकता है कि सूरज और चांद, दो ऐसी चीजें हैं जो बेहद खूबसूरत लगती हैं। सूरज का उगना और डूबना, दोनों ही इंसान के जीवन में नई शुरूआत लेकर आते हैं। अक्सर लोग सनराइज और सनसेट देखने के लिए बेहद बेताब रहते हैं। अगर आप घूंमने के शौकीन हैं तो आपको यकीनन अलग-अलग जगह जाकर सनसेट देखना पसंद होगा? आज इस आर्टिकल में हम आपको हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप सूर्यास्त और सूर्योदय का खूबसूरत नजारा देख पाएंगे।

कन्याकुमारी

where is kanyakumariकन्याकुमारी एक बेहद ही सुंदर जगह है। विदेश से भी लोग इस जगह की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए आते हैं। पेनिसुलर इंडिया का साउदर्न मोस्ट टिप जहां, लक्षद्वीप सागर पश्चिम घाट की आखिरी रेंज से मिलती है।

यहां आपको सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों देखने को मिलेंगे। क्या आप जानते हैं कि कन्याकुमारी का नाम देवी कन्या कुमारी पर रखा है। देवी कुमारी को भगवान कृष्ण की बहन माना जाता है।

कौसानी, उत्तराखंड

where is kausaniउत्तराखंड राज्य अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस राज्य में चारों ओर आपको केवल हरियाली ही हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। सनराइज और सनसेट देखने के लिए आप कौसानी हिल स्टेशन का चक्कर लगा सकते हैं। कौसानी के सबसे नजदीक एयरपोर्ट है, पंत नगर। एयरपोर्ट से कौसानी की दूरी लगभग 5 घंटे होगी। इसके अलावा दिल्ली से काठगोदाम के लिए बस लें। वहां से आप कैब द्वारा यहां पहुंच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:कौसानी जाएं तो इन 10 जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें

गोवा

where is goaक्या आपने बॉलीवुड फिल्म 'दिल चाहता है' देखी है? इस फिल्म में वेगेटर बीच का मनोरम सनसेट पॉइंट दिखाया गया था। अगर आप अभी तक गोवा नहीं गए हैं, तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर चुके हैं। आपको अपने जीवन में एक बार गोवा जरूर जाना चाहिए। चारों तरफ समुद्र ही समुद्र और खूबसूरत सनराइज और सनसेट का नजारा, भला किसे नहीं पसंद। अक्सर लोग सूर्योदय और सूर्यास्त देखना पसंद करते हैं। इसके लिए गोवा बेहतरीन जगह हो सकती है। समुद्र किनारे बैठ, हाथ में चिल्ड कॉफी और खुले आसमान में डूबता सूरज, की बात ही कुछ और होती है। आप ट्रेन और एयरप्लेन से गोवा पहुंच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:कई लोगों को नहीं पता होंगे गोवा के ये सस्ते और Hidden Beaches

आलाप्पुड़ा, केरल

अगर आप चारों तरफ हरियाली देखना चाहती हैं, तो उत्तराखंड के बाद केरल ऐसी जगह हैं जहां आपको ग्रीनरी के साथ-साथ झरने और नदियां देखने को मिलेंगी।

प्राकृतिक खूबसूरती के लिहाज से केरल भी बेहद सुंदर जगह है। क्या आप जानती हैं कि आलाप्पुड़ा भारत के सबसे साफ शहरों में से एक है। यह जगह कपल्स के लिए बेस्ट है। यहां आप हाउसबोट में रूक सकते हैं।

सोचिए पानी में तैरती बोट और उस पर सनराइज और सनसेट का अद्भभुत नजारा, भला किसे नहीं पसंद होगा। इसलिए आपको इस शहर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप ट्रेन या फ्लाइट से केरल पहुंच सकते हैं।उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit:Freepik

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP