क्या आप भी अपने परिवार के साथ ठंड के दिनों में घूमने का प्लान बना रही हैं? कई बार हम ऐसी जगह चले जाते हैं जहां हमें प्राइवेसी नहीं मिल पाती है। ऐसे जगह जानें के बाद हम अच्छे से इंजॉय नहीं कर पाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां आप अपने परिवार के साथ इस साल छुट्टियां मनाने जा सकती हैं। यहां जाकर आपको काफी ज्यादा शांति भी मिलने वाली हैं। चलिए जानते हैं इन Offbeat लोकेशन के बारे में विस्तार से।
अगर आप इस विंटर वेकेशन गोवा जाने का प्लान बना रही है तो आपको गोवा ना जाकर दमन और दीव जाना चाहिए। दमन और दीव मुंबई के समीप अरब सागर में स्थित द्वीप समूह हैं। यहां आपको गोवा जैसा ही व्यू मिलेगा लेकिन आपको यहां भीड़- भाड़ देखने नहीं मिलेगा। ऐसे में आप यहां काफी मजे कर सकती हैं। यह गोवा के सामने काफी सस्ता भी है। साथ ही यह जगह काफी खूबसूरत हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ एक अच्छा टाइमएक्सपेंड कर सकती हैं।
आप चाहे तो मनाली ना जाकर चकराता भी जा सकती हैं। बता दे कि मनाली एक टूरिस्ट स्पॉट है। यही कारण है कि यहां काफी ज्यादा भीड़ हो जाती हैं। ऐसे में आप चाहे तो मनाली की जगह चकराता भी जा सकती हैं। चकराता काफी खूबसूरत जगह है। यहां आप अपने परिवार के साथ काफी अच्छा समय व्यक्त कर सकती हैं। यह जगह आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकती हैं। यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती हैं। इस छुट्टियां आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:सर्दियों में घूमने निकलने से पहले इन 4 विशेष बातों का आप भी रखें ध्यान
आप इस छुट्टियां सिक्किम भी जा सकती हैं। बता दे कि सिक्किम काफी खूबसूरत जगह है। यहां आप आसानी से अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना सकती हैं। जो लोग लद्दाख जाने का प्लान कर रहे हैं उन्हें लद्दाख ना जाकर सिक्किम का प्लान करना चाहिए। बता दे कि सिक्किम काफी खूबसूरत जगह है। यहां जगह घूमने के लिए काफी खास है।
इसे जरूर पढ़ें: New Year Celebration: दक्षिण-भारत की हसीन वादियों में आप भी पहुंचें न्यू ईयर सेलिब्रेट करने
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।