herzindagi
new year 2025 party best beaches of india to celebrate

New year 2025: भारत के इन 3 बीच पर जाएं नए साल की पार्टी करने, यादगार हो जाएगा दिन

बीच का नाम आते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले नए साल का स्वागत करने के लिए लोग गोवा का नाम आता है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोवा के अलावा कुछ अच्छे बीच के बारे में जानकारी देंगे।
Editorial
Updated:- 2024-12-10, 17:44 IST

एक तरफ जहां कुछ लोगों के लिए साल 2024 अच्छा रहा, तो वहीं कई लोगों के लिए यह बहुत बुरा भी होगा। ऐसे में अब समय आ गया है कि आप अपने अपने अच्छे-बुरे बलों के साथ नए साल का खुशी इंतजार करें। क्योंकि हो सकता है कि साल 2025 आपके लिए अच्छा हो। नए साल की शुरुआत आप पार्टी करके मना सकते हैं। जिंदगी में अच्छी-बुरी यादें, तो बनती ही रहेंगी लेकिन आपको इसके साथ कैसे जीना है, इसके लिए नए रास्ते ढूंढने होगे। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ ऐसे बीच के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ पार्टी करने जाएं। यहां खूब मस्ती करें और नए साल की शुरुआत जश्न के साथ करें।

राधानगर बीच, अंडमान

new year 2025 party best beaches of india to celebrate

अंडमान में स्थित राधानगर बीच को एशिया के सबसे बड़े समुद्र तटों की लिस्ट में गिना जाता है। यहां सफेद रेगिस्तान, साफ पानी और हरियाली आपके नए साल की पार्टी को यादगार बना देंगे। नए साल के दौरान आप यहां कई वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। यहां आपको गोवा जैसी ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी, इसलिए घूमने आपको मजा आएगा। इस बीच को इसे दुनिया का 7वां सबसे खूबसूरत बीच का खिताब हासिल है।

इसे भी पढ़ें- New Year 2025 मनाने के लिए मुंबई से बना रहे हैं कहीं जाने का प्लान, तो एक बार देख लें ये 3 टूर पैकेज

मांडवी बीच, गुजरात

new year 2025 party best beaches of india to celebrat

अगर कम बजट में नए साल का जश्न मनाना है, तो आप गुजरात के मांडवी बीच पर पार्टी करने जा सकते हैं। अगर आप अपना नया साल किसी शांतिपूर्ण जगह पर मनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सही जगह है। यहां आप ऊंट की सवारी का भी आनंद ले सकते हैं। सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा पार्टनर के साथ देखना और घंटों बीच के किनारे बैठे रहना, नए साल की शुरुआत के लिए बेस्ट है। यह भारत के सबसे अच्छे बीच में से एक है।

इसे भी पढ़ें- New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने के लिए IRCTC का टूर पैकेज हो गया है लाइव, अपने बजट के हिसाब से बुक कर लें टिकट

कन्याकुमारी बीच, तमिलनाडु

2025 party best beaches of india to celebrate

इस बीच को समुद्र तट प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर कन्याकुमारी समुद्र तट पर मिलते हैं। हर साल नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ती है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे। हमेशा लोगों की भीड़ से भरा रहने वाला यह समुद्र तट तमिलनाडु के लोगों के लिए वीकेंड का बेस्ट स्पॉट है। लेकिन अगर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए अच्छा बीच ढूंढ रहे हैं, तो बिना सोचे समझे यहां पहुंच जाएं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।