herzindagi
travel in himachal main

हिमाचल की इन Unexplored जगह के बारे में नहीं जानती होंगी आप

लॉकडाउन खुलने के बाद, अगर आप कहीं घूमना फिरना चाहें, तो हम कहेंगे हिमाचल की इन जगहों से बेहतर कुछ भी नहीं है। लॉकडाउन के बाद कहीं, जानें कि सोचें, तो एक बार इन कस्बों और गावों को याद कीजिएगा। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-06-10, 13:21 IST

हिमाचल प्रदेश एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हिमाचल प्रदेश के कई शहर और कस्बे जैसे शिमला, मनाली, कुल्लू, धर्मशाला, आदि भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से हैं और साल भर यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। हालांकि कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां पर्यटक या तो कम पहुंचे हैं और या पहुंच नहीं पाए अभी तक। हिमाचल ये कस्बे प्रकृति के करीब और शहर के शोर-शराबे से कोसों दूर बसे हैं। जहां पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन यह तय है कि आप जब यहां पहुंचेंगी, तो आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर इन जगहों को हिमाचल के छिपे खजाने का नाम दिया जाए, तो गलत नहीं होगा। आइए जानें हिमाचल के इन खूबसूरत कस्बों और शहरों के बारे में।

कल्पा

kalpa, kinnaur

कल्पा किन्नौर जिले के सबसे बड़े गांवों में से एक है और अपने हरे-भरे देवदार के जंगलों और लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है, जिसकी पृष्ठभूमि में किन्नौर कैलाश की बर्फ से ढकी चोटियां हैं। इस क्षेत्र में सेब के असंख्य बाग हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हिमाचल के अधिकांश लोग इसी से जीवन यापन करते हैं। दिन भर रंग बदलने के लिए जाने जाने वाले पवित्र कैलाश शिवलिंग को यहां से देखा जा सकता है। देवी चंडिका को समर्पित एक मंदिर भी कल्पा से 11 किमी की दूरी पर स्थित है। मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

सांगला

sangla valley

सांगला घाटी कल्पा से 57 किमी दूर है और बसपा नदी के तट पर स्थित है। यह पूरे किन्नौर जिले में सबसे आकर्षक घाटी है और हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत अनछुई जगह है। चारों ओर के प्राकृतिक दृश्य और बर्फ से ढके पहाड़ों का मनोरम दृश्य कुछ ऐसा है जो आपको पहली बार घाटी में कदम रखने के बाद से ही देखने को मिलेगा। इसे बसपा घाटी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में बसपा नदी बहती है। यहां नागा भगवान को समर्पित एक मंदिर भी है। इसके अलावा सपनी, रक्छाम, किल्बा और कामरू जैसे फोर्ट्स हैं।

इसे भी पढ़ें :हॉन्टेड है हिमाचल प्रदेश का ये ख़ूबसूरत टाउन, इससे जुड़ी हैं अजीब कहानियां

रक्छाम

rakcham village, himachal

रक्छाम घाटी हिमाचल प्रदेश की एक अन्य अनएक्सप्लोर जगह है, तो सुंदर सफेद पहाड़ों से घिरी हुई है। इसके किनारे से बहती बसपा नदी एक सुंदर दृश्य दिखाती है। यह जगह सांगला और चिटकुल के बीच है और इंडो-तिब्बत सीमा से बहुत दूर नहीं है। आप यहां वाइल्डलाइफ सैंचुरी का आनंद ले सकती हैं। इस क्षेत्र में कस्तूरी हिरण, गोरल, नीली भेड़, ब्राउन ट्राउट, हिमालयन ब्लैक बियर और तेंदुआ सहित कई प्रकार के हिमालयी जानवरों को देखा जा सकता है। यहां हिंदू और बौद्धिस्ट दोनों धर्मों को माना जाता है।

इसे भी पढ़ें :लवासा में घूमने के लिए हैं एक से बढ़कर एक बेहतरीन जगहें

शोजा

shoja valley, hp

शोजा, जलोरी पास से 5 किमी पहले, शिमला और कुल्लू घाटी को जोड़ने वाले ऑल्टरनेटिव मार्ग पर स्थित है। टूरिस्ट जलोरी पास तो जाते हैं, मगर इस गांव के बारे में लोगों को कम ही पता है। खुले वातावरण और पहाड़ों से घिरे किसी सुकून भरे जगह को अगर आप ढूंढ रही हैं, तो शोजा एक अच्छा विकल्प है। सेराज घाटी में स्थित, सेर्लोस्कर झील यहां का एक प्रसिद्ध आकर्षण है। आप यहां रघुवर फोर्ट, वॉटरफॉल पॉइंट, जलोरी पास जा सकती हैं। इसके लिए लोकप्रिय तीर्थन वैली भी यहां से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है।

पब्बर वैली

pabber valley, himachal

पब्बर वैली एक ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यहां न सिर्फ आप अविस्मरणीय प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास करेंगी, बल्कि यहां आपको कई तरह की एडवेंचर्स एक्टिविटी करने का मौका भी मिलेगा। पब्बर घाटी के ट्रेक पर आप छोटे-छोटे और पर्यटन से अछूते गांवों के बीच होते हुए देवदार, ओक और बर्च के जंगलों को पार करते हैं और फिर पहुंचती हैं बर्फ से ढकी घाटियों तक। इसके अलावा कैंपिंग, फिशिंग जैसी कई गतिविधियों का भी अनुभव करने के साथ-साथ राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स खेले जा सकते हैं।

अगली बार ट्रिप के लिए किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से अच्छा है कि आप हिमाचल की इन जगहों पर सैर करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ट्रैवल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Image Credit : freepik and unsplash images

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।