अक्सर हम और आप उन्हीं जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं, जिस जगह के बारे में जानते हो या पढ़े या फिर किसी ने जानकारी दी हो। भारत में ऐसी कई गुमनाम जगहें हैं, जिसके बारे में कई लोगों को जानकारी भी नहीं है। ऐसी जगहों पर जानें और आसपास की जगहों पर घूमने जो मज़ा है, उसे शब्दों में लिख देना बहुत मुश्किल होता है। बस उस जगह की यादें हमेशा आसपास घूमती रहती है।
महाराष्ट्र की एक ऐसी ही जगहें हैं, जो गुमनाम तो है लेकिन, घूमने के मामले किसी बेहतरीन जगह से कम नहीं है। जी हां, हम बार का रहे हैं महाराष्ट्र की लवासा जगह के बारे में। यक़ीनन यहां एक बार घूमने के बाद आप इस जगह को भूल नहीं पाएंगे। खासकर मानसून के टाइम यहां घूमने का एक अद्भुत ही मज़ा होता है। इस लेख में हम आपको लवासा के कुछ बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।
लवासा लेकशोरे वाटरस्पोर्ट्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लवासा वरसगांव झील के तट पर मौजूद होने के कारण लवासा शहर एक नहीं बल्कि दर्जन भर से भी अधिक वाटर स्पोर्ट्स मनोरंजन के लिए जाना जाता है। मायानगरी मुंबई से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों से हर साल यहां लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। एक हिल स्टेशन के रूप में फेमस इस जगह पर स्पीड बोट राइड, पैडल बोटिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इस जगह पर घूमते क्रूज पर भी एक यादगार समय व्यतीत कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:एंडवेचर्स लोगों के लिए अंडमान में मौजूद हैं बहुत सी वाटर एक्टिविटीज, जानिए इनके बारे में
घानागढ़ किला
भारत में ऐसी बहुत कम ही जगहें हैं जिसका इतिहास न हो। महाराष्ट्र शहर और इसके अन्य शहरों में कई इतिहास दफन है, जिसके बारे में आप भी जानना चाहेंगे। लवासा में मौजूद घानागढ़ फोर्ट कुछ इसी तरह का है। ताम्हिनी घाट के पास मौजूद होने से ये फोर्ट और आसपास की जगहें सैलानियों के लिए और भी खूबसूरत बनाती है। मध्य काल में निर्मित ये फोर्ट किसी समय मराठा, पेशवाओं और अंग्रेजों के बीच कई युद्धों का गवाह भी रहा है। (महाराष्ट्र के फेमस फोर्ट्स) इस किले के आसपास मौजूद बैस्टियन, दुर्ग, जलकुंड जैसी कई खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
टेमघर डैम
मानसून के समय लवासा में किसी जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है, तो यो जगह है टेमघर डैम। मुथा नदी पर स्थित टेमघर डैम एक बेहतरीन पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट भी है। हरी-भरी हरिवाली और आकर्षक नज़रों का लुत्फ़ किसी एक जगह है उठाना है, तो लवासा में इससे बेहतरीन कोई जगह नहीं है। इस जगह को सेल्फी पॉइंट के नाम भी जाना जाता है। यहां आप सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।(मुंबई के आसपस मौजूद खूबसूरत डैम)
इसे भी पढ़ें:भारत के इन धार्मिक स्थलों पर महिलाओं का जाना है वर्जित
Dasve व्यूपॉइंट
इस हिल स्टेशन पर एक व्यूपॉइंट का भी निर्माण किया गया है। ये जगह सैलानियों के लिए अद्वितीय मनोरम दृश्य प्रस्तुत करने के साथ एक बेहतरीन फोटोग्राफर स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस व्यूपॉइंट से पर्वत श्रंखलाओं की हरियाली, शानदार झीलें और खूबसूरत नदियों के नज़ारे को दिल के कैमरे में कैद कर सकते हैं। अगर आप लवासा घूमने के लिए जा रहे हैं तो Dasve व्यूपॉइंट ज़रूर घूमने के लिए पहुंचें। यहां आप जून से अगस्त के बीच में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां रुकने के लिए कई होटल भी मौजूद हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@www.tourmyindia.com,cdn4.visualstories.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों