Romantic places to visit in bhopal: मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल बोला जाता है। यहा भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस खूबसूरत राज्य में आने वाले पर्यटक ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, फोर्ट और महल को देखकर खूब आकर्षित होते हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी खूबसूरती के मामले में किसी अन्य राजधानी से कम नहीं है। भोपाल हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटकों की मेहमान नवाजी करता है। झीलों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध भोपाल को कई बेहतरीन रोमांटिक जगहों के लिए भी जाना जाता है।
अगर आप भी भोपाल में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी हसीन और रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहन पार्टनर के साथ यादगार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।
भोपाल शहर में किसी शानदार और रोमांटिक जगह की बात होती है, तो बड़ा तालाब का नाम जरूर लिया जाता है। इस रोमांटिक झील को कई लोग भोज तल और अपर झील के नाम से भी जानते हैं।
बड़ा तालाब भोपाल शहर की सबसे पुरानी झीलों में से एक है। इस खूबसूरत झील को एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन दर्जन से भी अधिक कपल्स पहुंचते हैं। बड़ा तालाब रोमांटिक बोटिंग के लिए भी जाना जाता है। झील के किनारे-किनारे आपको कई कपल्स हाथों में हाथ डाले घूमते हुए नजर आ जाएंगे। अपर लेक के ऊपर बने ब्रिज पर कपल्स लिए सेल्फी प्वाइंट भी बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Destination Wedding: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं मध्य प्रदेश की ये बेहतरीन जगहें
भोपाल की खूबसूरती में जिस तरह बड़ा तालाब चार चांद लगाता है, ठीक उसी तरह विहार नेशनल पार्क भी करता है। यह खूबसूरत पार्क बड़ा तालाब से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।
विहार नेशनल पार्क को एक रोमांटिक पॉइंट भी माना जाता है। इस पार्क को एक्सप्लोर करने के लिए हर दिन हजारों कपल्स पहुंचते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर पार्क के अंदर कपल्स सुकून भरा पल बिता सकते हैं। विहार नेशनल पार्क का शांत वातावरण आपके प्यार में चार चांद लगा सकता है। पार्क में आप अपने साथ फ़ास्ट फ़ूड भी लेकर जा सकते हैं। (कपल्स के लिए IRCTC का बड़ा तोहफा)
भोपाल शहर में स्थित सैर सपाटा उन चुनिंदा स्थानों से एक है, जहां लगभग हर कपल्स एक बार जरूर घूमना चाहता है। यह शहर के सबसे खूबसूरत और सबसे चर्चित रोमांटिक प्लेसेस के रूप में जाना जाता है।
करीब 24 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र फैला सैर सपाटा वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए भी एक बेस्ट पॉइंट माना जाता है। यहां कई कपल्स सुकून भरा पल बिताने आते हैं, तो कई कपल्स एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने के लिए पहुंचते हैं। सैर सपाटा के अंदर जंगल भी मौजूद है। यहां पार्टनर के साथ यादगार का पल बिता सकते हैं। हालांकि, आपको बता दें कि सैर सपाटा में घूमने के लिए टिकट लेना पड़ता है।
कपल्स वैलेंटाइन डे के दिन घूमने के साथ-साथ रोमांटिक डेट का भी प्लान जरूर करते हैं। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन डे के खास मौके पर हसीन डेट का प्लान बना रहे हैं, तो आप डीबी सिटी मॉल पहुंच सकते हैं।
डीबी सिटी मॉल में दर्जन से भी अधिक बार, पब और रेस्टोरेंट मौजूद है, जहां आप पार्टनर के संग डेट प्लान कर सकते हैं। माल में स्थित कई बार, पब और रेस्टोरेंट में वैलेंटाइन डे के मौके पर खास व्यवस्था भी होती है। यहां रात भर म्यूजिक भी बजते रहता है। रोमांटिक डेट के अलावा मॉल में शॉपिंग भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में नोएडा के आसपास की इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करें
झीलों की नगरी के नाम से फेमस भोपाल शहर में ऐसी अन्य कई हसीन और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए डेस्टिनेशन बना सकते हैं। (केरल की ये जगहें हसीन जन्नत से कम नहीं)
मुख्य शहर से करीब 16 किमी की दूरी पर केरवा डैम पार्टनर के साथ जा सकते हैं। इसके अलावा लोअर लेक में रोमांटिक बोटिंग कर सकते हैं। गौहर महल, शौकत महल और भीमबेटका जैसी बेहतरीन जगहों पर भी जा सकते हैं।
Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।