Romantic places to go on valentines day in kerala: फरवरी यानी रोमांटिक महीना। फरवरी में पड़ने वाली गुलाबी सर्दी कई कपल्स के लिए जन्नत की तरह काम करती है। यह महीना वैलेंटाइन वीक के नाम से भी जाना जाता है।
वैलेंटाइन वीक में कई कपल्स देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने का प्लान बनाते हैं। कपल्स इस वीक में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं और दोनों ही अपने प्यार का इजहार करते हैं।
दक्षिण भारत का केरल एक ऐसा राज्य है, जहां की खूबसूरती से पूरी दुनिया वाकिफ है। यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए दक्षिण भारत का प्लान बना रहे हैं, तो केरल की इन हसीन और रोमांटिक जगहों को अपना डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
कुमारकोम केरल की सबसे खूबसूरत जगहों की बात होती है, तो कुमारकोम का जिक्र जरूर होता है। केरल की सबसे बड़ी और खूबसूरत झील वेम्बानाड झील के तट पर स्थित कुमारकोम एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है।
कुमारकोम झील से कई छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है, जिसे आसपास पार्टनर के साथ घूमना किसी जन्नत से कम नहीं। यहां पार्टनर के साथ हसीन और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। कुमारकोम में स्थित बैक वाटर में पार्टनर के संग यादगार पल बिता सकते हैं। बैकवाटर रिसॉर्ट में में आप रूम भी बुक कर सकते हैं। कुमारकोम पक्षी अभयारण्य जैसी बेहतरीन जगहों को पार्टनर संग एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Valentine's Day 2024: शाही अंदाज में राजस्थान की इन हसीन जगहों पर वैलेंटाइन डे करें सेलिब्रेट
दक्षिण भारत में स्थित मुन्नार एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन के रूप में लोकप्रिय है। यह कपल्स के बीच भी काफी फेमस है। इसे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है।
मुन्नार वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए भी एक परफेक्ट जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, चाय के बागान और मनमोहक नजारे वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने का काम करते हैं। यहां स्थित कई होटल और रिसॉर्ट कपल्स के स्वागत के लिए तैयार रहते हैं। मुन्नार में पार्टनर के संग इको पॉइंट, पोथमेडु दृष्टिकोण, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान और टाटा चाय संग्रहालय जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
वायनाड, केरल की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। यह स्थित मनमोहक झरने, बैक वाटर, अद्भुत और मनमोहक रिसॉर्ट के अलावा ऐतिहासिक गुफाओं जैसी कई चीजें इस जगह की शान हैं।
वायनाड कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। वैलेंटाइन वीक में यहां देश के लगभग हर कोने से कपल्स घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। यह हनीमून डेस्टिनेशन के लिए रूप में भी फेमस है। यहां आप बाणासुर सागर बांध, चेम्बरा पीक, कुरुवा द्वीप, एडक्कल गुफाएं, पूकोडे झील और थोलपेट्टी वन्यजीव अभयारण्य जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद वागामोन एक खूबसूरत डेस्टिनेशन होने के साथ-साथ एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस है। आपको बता दें कि वागामोन के जंगलों में कई रोमांटिक फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।
वागामोन प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां कई कपल्स सिर्फ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने के लिए देश के हर कोने से पहुंचते हैं। इस शहर में स्थित वागमोन झील कपल्स के लिए जन्नत का काम करती है। सूर्योदय या सूर्यास्त के समय यहां हर तरफ कपल्स ही कपल्स दिखाई देंगे। वागामोन ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों के लिए फेमस है।
इसे भी पढ़ें: कपल्स के लिए IRCTC का बड़ा तोहफा, Valentine Week के लिए लाया खास पैकेज
केरल की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में माना जाने वाला त्रिशूर की खूबसूरती आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। मनमोहक झील और समुद्री तल इस शहर का हसीन खजाना माना जाता है।
छोटे-छोटे पहाड़ और पहाड़ों में बीच से निलकते खूबसूरत झरनों के बीच में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने का एक अलग ही मजा है। यह शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। विलंगन कुन्नू , चेट्टुवा बैकवाटर, त्रिशूर में राजसी झरने, डोलोर्स बेसिलिका और त्रिशूर चिड़ियाघर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Valentine's Day: प्यार के इस महीने में अपने पार्टनर के लिए कुछ करना है खास, तो जानें यहाँ पर अलग अलग अंदाज़| HerZindagi पर Valentine Day Week सेलिब्रेट करने के लिए जानें डेट आइडियाज, गिफ्ट, प्रपोजल आइडियाज, विशेष, मैसेज और बहुत कुछ। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे Valentine's Day पेज पर।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-shutterstocks,insta,freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।