Mccluskieganj Mini London Of Jharkhand: झारखंड देश का प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पयर्टन केंद्र भी माना जाता है। झारखंड को खनिज प्रधान राज्य ही बोला जाता है।
झारखंड देश का एक ऐसा राज्य है जो करीब चारों साइड से घने जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस राज्य में आज भी मौजूद ऐसी कई अनदेखी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना लगभग हर घुम्मकड़ का सपना होता है।
झारखंड में एक ऐसी भी जगह मौजूद है, जिसे पूरा राज्य मिनी लंदन के नाम से जानता है। जी हां, इस राज्य में स्थित मैकलुस्कीगंज एक ऐसी अद्भुत जगह है, जो देश की कई खूबसूरत जगहों को टक्कर देने का काम करती है।
इस आर्टिकल में हम आपको मैकलुस्कीगंज की खासियत और इसके आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
मैकलुस्कीगंज की खासियत और इतिहास जानने से पहले आपको बता दें कि यह खूबसूरत और चर्चित जगह झारखंड की राजधानी रांची से उत्तर-पश्चिम में लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रांची के अलावा, मैकलुस्कीगंज झारखंड के हजारीबाग से करीब 84 और बोकारो से करीब 168 किमी की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा, झारखंड की खूबसूरत पतरातू वैली से मैकलुस्कीगंज महज 63 किमी की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें: Shimla Of Jharkhand: क्या आपने झारखंड के शिमला को एक्सप्लोर किया? जगह की खूबसूरती देख कायल हो जाएंगे
मैकलुस्कीगंज का इतिहास ही इस जगह की खासियत बढ़ाता है। जी हां, मैकलुस्कीगंज के बारे में कहा जाता है कि यह एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए प्रसिद्ध स्थान माना जाता है।
मैकलुस्कीगंज के बारे में स्थानीय लोगों का मानना है कि अर्नेस्ट टिमोथी मैक्लस्की नाम के एंग्लो इंडियन व्यापारी ने इस खूबसूरत शहर को बसाया था। कई लोगों का यह भी मानना है कि एंग्लो इंडियन व्यापारी इस शहर को बसाने के लिए तत्कालीन राजा से जमीन लीज पर ली थी। हालांकि, अब यहां पहले के मुकाबले बहुत कम ही एंग्लो इंडियन समुदाय के लोग रहते हैं।
झारखंड के घने जंगलों के बीच में मौजूद मैकलुस्कीगंज हर दिन हजारों सैलानियों को आकर्षित करता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बड़े-बड़े पेड़-पौधे और झील-झरनों के बीच में मौजूद मैकलुस्कीगंज झारखंड में घूमने की एक बेहतरीन जगह है।
मैकलुस्कीगंज की हरियाली और शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। यहां का मौसम भी सालों-साल सुहावना रहता है। मैकलुस्कीगंज में स्थित एंग्लो इंडियन वास्तुकला भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
मैकलुस्कीगंज के पहाड़ों की चोटी से आसपास का खूबसूरत और मनमोहक नजारा देखा जा सकता है। इसलिए मैकलुस्कीगंज को झारखंड का मिनी लंदन भी कहा जाता है।
मैकलुस्कीगंज सैलानियों के लिए लोकप्रिय पर्यटन केंद्र माना जाता है। खासकर, जो लोग प्रकृति से प्रेम करते हैं, उनके लिए यह जगह जन्नत का काम करती है। यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते रहते हैं।
मैकलुस्कीगंज अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां कई पर्यटक ट्रेकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग करने के लिए पहुंचते हैं। यहां कई लोग वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए भी पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Places In September: सितंबर में देश की इन शानदार और मनमोहक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
मैकलुस्कीगंज के आसपास में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- करीब 64 किमी की दूरी पर मौजूद पतरातू वैली और करीब 13 किमी की दूरी पर स्थित नटका हिल्स को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@/latehartourism,tripoto.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।