हनीमून के लिए अक्सर लोग किसी खास जगह घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन घूमने के साथ-साथ उन्हें अच्छे होटल की भी तलाश होती है। वह ऐसे होटल में स्टे करना चाहते हैं, जहां कमरों से शानदार नजारा नजर आए। इसलिए कपल्स लोकेशन के साथ-साथ होटल का सिलेक्शन भी पहले कर लेते हैं।
हनीमून कपल्स के लिए होटल का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल होता है, इसलिए हम उनके लिए कुछ खास लोकेशन लेकर आए हैं। आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून की रात बर्फ के घर में गुजार सकते हैं। बर्फ के घर में रात गुजारना आपके लिए जिंदगी भर के लिए यादगार हो जाएगा। आखिर इस बर्फ के घर में एक रात के लिए स्टे करने पर क्या खर्चा आएगा। इसके बारे में सारी जानकारी आपको हम इस आर्टिकल में देंगे।
हनीमून की रात बताएं इग्लू में
- होटल की बजाय मनाली में इग्लू हाउस में ठहरने का मौका आपको गवाना नहीं चाहिए। जनवरी से फरवरी के महीने में आप यहां ठहरने का प्लान बना सकते हैं।
- इग्लू हाउस में एक रात ठहरने का प्राइस (मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग)
- आपको एक रात के लिए सिर्फ 5000 रुपये चुकाने होंगे। इस बर्फ के घर में दो लोग आराम से सो सकते हैं।
पूरे के लिए देने होंगे इतने रुपये
अगर आप इग्लू हाउस के सिवा मनाली में हर तरह की एक्टिविटी का मजा उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए 18,000 रुपये देने होंगे।(इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)
दोनों पैकेज में आपको तीन टाइम का खाना, एक अलाव और एक बारबेक्यू दिया जाएगा एक्टिविटी में आपको स्कीइंग, ट्यूब स्लाइडिंग और स्लेज स्लाइडिंग करने का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
बर्फ में रात गुजारने पर तापमान की चिंता न करें
अगर आप बर्फ के घर में रात गुजार रहे हैं, तो आपको ठंडे तापमान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां आपको एक्सट्रा कंबल, फोम गद्दे और गर्म पानी की बोतलों के साथ एक पंख वाला स्लीपिंग बैग भी दिया जाता है। यह बिल्कुल आरामदायक होता है और आपको रात में ठंड का बिल्कुल भी अहसास नहीं होगा। साथ ही, इग्लू हाउस में अलग से मोटे कपड़े, दस्ताने और बर्फ के जूते भी दिए जाते हैं।आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों