भीड़-भाड़ से दूर तमिलनाडु की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान, सुकून बहुत मिलेगा

अगर आपको भीड़ वाली जगह पसंद नहीं है, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको वाकई में सुकून मिलेगा।
image

भारत एक ऐसा देश है जहां एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। आप बस लिस्ट बनाएं और एक एक करके जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए निकल जाएं। हम भी यकीनन आपको डिफरेंट जगहों के बारे में बताते ही रहते हैं। आज हम आपको तमिलनाडु की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां थोड़ी भीड़ कम रहती है।

इन जगहों पर आप सुकून के पल बिता सकते हैं। वैसे तो तमिलनाडु की कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तिरुचिरापल्ली, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और ऊटी जैसी चर्चित जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। मगर यहां पर ऐसी अन्य कई अनदेखी जगहें हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना सुकून भरा साबित हो सकता है।

चेट्टिनाड

Chettinad

चेट्टिनाड एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षेत्र है। यह अपनी अनोखी वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर है। यहां के पारंपरिक घर आपको तमिलनाडु के पुराने शाही अंदाज की याद दिलाएंगे। चेट्टिनाड में बहुत ही सुकून है, साथ ही यहां का मजेदार खाना आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

इसे जरूर पढ़ें- नवंबर में पार्टनर का बर्थडे हो जाएगा यादगार, बस एक बार देख लें ये टूर पैकेज

यहां पर आपको मसालेदार खाना मिलेगा, साथ ही प्राचीन बाजार घूमने का मौका। अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यहां जाना यकीनन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

कैसे जाएं?

चेट्टिनाड के सबसे नजदीक हवाई अड्डे मदुरई और तिरुचिरापल्ली हैं, जो लगभग 90-100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

कोल्ली हिल्स

नमक्कल जिले में स्थित, कोल्ली हिल्स एक कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है। यहां पर आपको एडवेंचर के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां की ऊंचाइयों से आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। आगया गंगाई वाटर फॉल बहुत ही खूबसूरत जगह है।

यह पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। इसके अलावा यहां कई पुराने शिव मंदिर और ट्रेकिंग करने के लिए जगहें भी मौजूद है, जिसे आप एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

कैसे जाएं?

सलेम निकटतम हवाई अड्डा है, जो कोल्ली हिल्स से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

येलागिरी

Yelagiri

येलागिरी बहुत शांत जगह है, जो लोगों में बहुत ही कम लोकप्रिय है। यह वेल्लोर जगह पर मौजूद है, जिसे गरीबों का ऊटी भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां का माहौल ऊटी जैसा है, लेकिन भीड़ कम है। यहां की येलागिरी झील और बोटिंग काफी रोचक है। इसके अलावा, पहाड़ों पर स्थित मंदिर और हाइकिंग ट्रेल्स इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाते हैं।

कैसे जाएं?

येलागिरी के सबसे नजदीक हवाई अड्डे बेंगलुरु और चेन्नई हैं, जो लगभग 160-220 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

पिचावरम मैंग्रोव वन

पिचावरम मैंग्रोव वन चिदंबरम के पास स्थित है और यह विश्व के दूसरे सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यहां आप नाव की सवारी करते हुए मैंग्रोव के घने जंगलों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह एक शांति और सुकून से भरी हुई जगह है और यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है।

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं, तो यहां पक्षियों की प्रजातियों को देख सकते हैं। यह स्थान उन लोगों के लिए एकदम सही है जो प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- भारत की इन Underrated जगहों पर कर सकते हैं 10 हजार में ट्रिप प्लान, बस ध्यान रखें ये 5 बातें

कैसे जाएं?

चेन्नई हवाई अड्डा सबसे नजदीक है, जो लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है।

इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP