यूरोप एक ऐसी जगह है जहां आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटी तक हर कोई घूमने का सपना देखता है। हालांकि सेलेब्रिटी के पास तो पैसों की कमी नहीं होती, इसलिए वह जब मन चाहे यूरोप लेते हैं। लेकिन एक आम व्यक्ति को यूरोप घूमने के लिए लंबी सेविंग करनी पड़ती है। लोग कहते हैं कि यूरोप रोलरकोस्टर की तरह है। यहां से आने के बाद आप महीनों तक अपने दोस्तों को यहां की कहानी बता सकते हैं। यूरोप मौज मस्ती, नेचुरल ब्यूटी और सैर सपाटे की परफेक्ट जगह है। यहां घूमने के लिए एक व्यक्ति को एक लाख रुपये से ज्यादा की जरूरत पड़ती है। अगर आप एक आम इंसान हैं और मामूली सी जॉब करते हैं, लेकिन आपका सपना है कि एक बार यूरोप जरूर जाएं तो आज हम आपको इसका तरीका बता रहे हैं। अगर आप एक साथ लाखों रुपये खर्च नहीं कर सकते हैं तो आप हर महीने कुछ पैसे बचाकर यूरोप की यात्रा कर सकते हैं। आज हम आपको यूरोप घूमने के लिए पैसों की व्यवस्था से लेकर यहां घूमने वाली अच्छी और सस्ती जगहों के बारे में बताएंगे।
इसे भी पढ़ें:थाइलैंड ट्रिप हुई और भी सस्ती, अब यहां घूमने वालों को होगा ये फायदा
स्पेन
यह यूरोप का नंबर 1 शहर है जो अपनी संस्कृति और रोमांच के लिए जाना जाता है। अगर आप एक सप्ताह के लिए स्पेन घूमना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति लगभग 1 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इस पैसे में आप स्पेन की फेमस जगह जैसे मैड्रिड, वेलेंसिया, बार्सिलोना और ज़रागोज़ा घूम सकते हैं। स्पेन घूमने के लिए आपको हर महीने 8.3 हजार रुपये की बचत करनी होगी।
नीदरलैंड
जो लोग अपनी छुट्टियों को खुलकर और शानदार तरह से जीना चाहते हैं उन्हें नीदरलैंड जाना चाहिए। यहां घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 1.21 लाख रुपये का खर्च आएगा और इसमें आप नीदरलैंड के वेनिस, साल्ज़बर्ग, प्राग, बर्लिन और एम्स्टर्डम जैसे शहर घूम सकते हैं। यानि कि नीदरलैंड घूमने के लिए आपको हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करनी होगी।
स्विट्जरलैंड
यह देश धरती का स्वर्ग कहा जाता है और इसे आपको जिंदगी में एक बार तो जरूर घूमना चाहिए। अगर आप एक हफ्ते के लिए स्विट्जरलैंड के पेरिस, एडेलबोडेन और ज्यूरिख जैसे शहर का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको हर महीने कम से कम 10.4 हजार रुपये की बचत करनी होगी। क्योंकि यहां घूमने के लिए करीब 1.24 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
इसे भी पढ़ें:International Travel: कम बजट में बेहतरीन एक्सपीरियंस, इसलिए बेस्ट हो सकता है दुबई घूमना
डेनमार्क
यहां 7 दिन की लंबी यात्रा करने के लिए आपका 1.21 लाख रुपये का खर्च आ सकता है। कोपेनहेगन, आरहूस, स्टवान्गर, बर्गन, ओस्लो और स्टॉकहोम यहां घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हैं। डेनमार्क घूमने के लिए आपको हर महीने 10 हजार रुपये की सेविंग करनी पड़ेगी।
ऑस्ट्रिया
1.14 लाख रुपये में, आप सिर्फ ऑस्ट्रिया ही नहीं बल्कि अन्य यूरोपीय देशों की भी यात्रा कर सकते हैं। अगर आप ऑस्ट्रिया की सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो आपको हर महीने 9.5 हजार रुपये की बचत करनी होगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों