herzindagi
irctc gulmarg tour packag from mumbai

मुंबई से बना रहे हैं हनीमून ट्रिप का प्लान, तो इस पैकेज के जरिए जाएं घूमने

इस पैकेज के जरिए आपको एक साथ 3 जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-24, 08:00 IST

भारतीय रेल द्वारा हनीमून कपल्स के लिए समय-समय पर कई टूर पैकेज लिए जाते हैं। इन पैकेज के जरिए घूमना आसान होता है, क्योंकि इसमें आपको घूमने के लिए कोई प्लान बनाने की जरूरत नहीं होती। भारतीय रेल आपके लिए होटल की सुविधा, घूमने के लिए कैब या बस की सुविधा और खाने-पीने की व्यवस्था करता है।

आपको केवल पैकेज टिकट बुक करना है। अगर शादी की थकान के बाद आप कोई आरामदायक ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो इस पैकेज के जरिए घूमने का प्लान बना सकते हैं। केवल एक टिकट बुक करने के बाद आपकी सभी सुविधाओं का ध्यान भारतीय रेल द्वारा रखा जाएगा। 

गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर टूर पैकेज 

honeymoon trip from mumbai

इस पैकेज में एक साथ आपको तीन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इसके के जरिए आप अपना हनीमून ट्रिप यादगार बना सकते हैं। ऐसे इसलिए, क्योंकि आप अगर खुद से हनीमून ट्रिप प्लान करेंगे, तो किसी एक ही जगह घूम पाएंगे। लेकिन भारतीय रेल आपको एक पैकेज टिकट बुक करने पर 3 जगहों पर घुमाएगा।  (दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)

  • इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से 6 अप्रैल से होने जा रही है। 
  • यह टूर पैकेज कुल 5 रात और 6 दिनों का है। 
  • फ्लाइट के जरिए आप इस ट्रिप को पूरा कर पाएंगे। 
  • फ्लाइट सुबह 5 बजे मुंबई से मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली से बना रहे हनीमून ट्रिप का प्लान, तो इस पैकेज के जरिए कम बजट में जाएं घूमने

 

शेड्यूड 

Honeymoon Tour Packages

  • पहले दिन आपको मुंबई से पहलगाम ले जाया जाएगा। पहलगाम पहुंचने के बाद बेताब घाटी, अरु घाटी और चंदनवाड़ी घूमने जाएं। पहलगाम में ही आपको रात के भोजन के बाद  में स्टे करना है। 
  • दूसरे दिन- नाश्ते के बाद होटल से चेक-आउट किया जाएगा। आप दूसरे दिन रास्ते में श्रीनगर जाने के लिए डल झील के किनारे स्थित प्रसिद्ध हजरतबल तीर्थ पर जाएंगे। यहां से आप श्रीनगर की मार्केट में भी शाम  को घूम सकते हैं। इसके बाद रात में होटल में भोजन के बाद श्रीनगर में ही स्टे किया जाएगा। (IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
  • तीसरे दिन- सुबह जल्दी नाश्ते के बाद अवंतीपोरा खंडहर, मुगल गार्डन और शंकराचार्य मंदिर घूमने का मौका मिलेगा। शाम को झील के ऊपर शिकारा की सवारी करने का भी मौका मिलेगा। फिर रात होटल में रात का खाना और स्टे करना है। 
  • चौथे दिन- नाश्ते के बाद आपको दूधपथरी के लिए जाना है। दूधपथरी  के स्थानीय दर्शनीय स्थल और शाम को वापस श्रीनगर लौट आएंगे। रात्रि विश्राम श्रीनगर होटल में ही होगा। 
  • पांचवें दिन- नाश्ते के बाद गुलमर्ग जाने का मौका मिलेगा। यहां गोंडोला सवारी द्वारा गुलमर्ग के स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। इसके बाद आप वापस श्रीनगर लौटेंगे। रात का खाना और रात भर श्रीनगर के होटल में ही रुकना है। 
  • छठे दिन- नाश्ते के बाद, होटल से चेकआउट करें और फिर श्रीनगर हवाई अड्डे ले जाया जाएगा। यहां से आप वापस मुंबई आ जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें-  इन बेहतरीन हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं ट्रेवल डेस्टिनेशन

 

पैकेज फीस

Gulmarg honeymoon tour packages

दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 51900 रुपये हैं। 

6 दिनों के इस टूर पैकेज में मात्र 51900 रुपये में फ्लाइट की टिकट, खाने का खर्चा, होटल का खर्चा और घूमने का खर्चा शामिल है। सबसे अच्छा बात यह है कि आपको ट्रिप के लिए कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं होगी। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।