हिल स्टेशन का जिक्र होता है तो सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तरखंड या फिर नॉर्थ-ईस्ट की किसी जगह के बारे में होता है। लेकिन, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो किसी भी प्रकृति प्रेमी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। महाराष्ट्र-मुंबई और इन शहरों के आसपास की जगहों के लोगों के लिए ये हिमाचल और उत्तराखंड के किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। इस हिल स्टेशन की असल रंगत मानसून के टाइम देखते ही बनता है। मानसून के टाइम सबसे अधिक सैलानियों की भीड़ लगी रहती है यहां। प्राचीन फोर्ट, राजसी झरनों और ऊंचे पहाड़ों के रूप में ये जगह बेहद प्रसिद्ध है। आज इस लेख में इगतपुरी में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
महाराष्ट्र के सह्याद्री पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पर मौजूद कल्सुबाई पीक इगतपुरी में स्थानीय और अन्य सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों से में एक है। यहां के स्थानीय लोग इस पीक को माउंट एवरेस्ट के रूप में भी जानते हैं। इस चोटी से आसपास मौजूद प्रकृति नज़रों को देखते ही बनता है। पहाड़ों के लुभावने दृश्य को मानसून के समय में देखने के बाद शायद हर सैलानी यहीं का होना जाना चाहेगा। ये पीक ट्रेकिंग के लिए भी बेहद फेमस है।
इसे भी पढ़ें:एक झलक उत्तर प्रदेश में मौजूद कुछ बेहतरीन राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में
इगतपुरी के पास मौजूद एक बेहतरीन और खुबसूरत जगह जो किसी भी सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काफी है। जी हां, हरियाली से परिपूर्ण और पहाड़ों से घिरा कसारा घाट किसी भी सैलानी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इस जगह के आसपास मौजूद झरने प्राकृतिक सौंदर्य का एक खूबसूरत उदहारण है। मानसून के टाइम जब ये जगह कोहरे में ढँकी हुई होती है, तो हर कोई देखते ही रह जाता है। (महाराष्ट्र में दिवेआगर घूमने जाएं) महाराष्ट्र और मुंबई से दूर किसी शांत जगह जाना पसंद करते हैं, तो आपको इस जगह ज़रूर जाना चाहिए।
लेख के प्रारंभ में जिक्र किया था कि इस जगह को प्राचीन फोर्ट के लिए भी जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग तीन हज़ार से भी अधिक की ऊंचाई पर पर ये फोर्ट किसी भी इतिहास प्रेमी के लिए बेहद खास जगह है। अगर आपको प्रकृति के साथ-साथ इगतपुरी के इतिहास को करीब से जानना है, तो आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। इस जगह पर फैमली और दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। इस फोर्ट के आसपास मौजूद जगह को कई लोग ट्रेकिंग के लिए खूब पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:Travel Tips: विदेश में नहीं बल्कि भारत में मौजूद है दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप
इगतपुरी में मौजूद इस डैम को खासकर एक पिकनिक की जगह के रूप एम् खूब पसंद किया जाता है। वीकेंड के टाइम इस जगह पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के लोग भी परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। अगर आप इगतपुरी में भी किसी शांत जगह की तलाश में है, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती हैं। इन चारों जगहों के अलावा आप वाटर स्पोर्ट्स और कैम्पिंग के साथ vihigaon falls भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@storage.googleapis.com,global-uploads.webflow.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।