जंगल सफारी करने के लिए काबिनी जाने से पहले इन बातों को जरूर जान लें

अक्टूबर से लेकर जुलाई का महीना काबिनी वन रिजर्व जंगल सफारी के लिए बेस्ट होता है। वहीं, सुबह के समय में जंगल सफारी करना उत्तम माना जाता है। इस समय में बड़ी संख्या में वन्यजीव देखने को मिलते हैं।

 
how to plan an adventure trip in hindi

कर्नाटक भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए जाते हैं। यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शांत समुद्र तटों और स्वादिष्ट भोजन आपको अलग ही दुनिया में ले जाएंगे। यह इतना बड़ा शहर है कि आप सिर्फ एक चक्कर में नहीं घूम सकते।

आपको कई चक्कर लगाने होंगे, लेकिन कोशिश करें कि पहली पारी में काबिनी वन को एक्सप्लोर कर लें। बता दें कर्नाटक में स्थित काबिनी वन अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है और विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का घर है।

इस हरे-भरे परिदृश्य में रहने वाली असंख्य प्रजातियों में से, तेंदुए सबसे शानदार और मायावी प्राणियों में से एक के रूप में एक विशेष स्थान रखते हैं। इस लेख में हम काबिनी वन में तेंदुए की दुनिया में गहराई से उतरेंगे, उनके व्यवहार, आवास, संरक्षण प्रयासों और नाजुक पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में उनके महत्व की खोज करेंगे।

जीप सफारी का करें चुनाव

how to plan an adventure trip for kabini forest ()

काबिनी जाने से पहले अपनी सफारी का चुनाव करें। यहां पर आपको दो तरह की सफारी मिलेंगी पहला बस और दूसरा जीप। वैसे तो आप अपने कंफर्ट के हिसाब से सफारी सेलेक्ट कर सकते हैं, लेकिन जीप सेलेक्ट करना बेस्ट रहेगा।

इसे जरूर पढ़ें-हिस्ट्री लवर्स नालंदा की इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

आपको बता दें जीप में बहुत ही मजा आता है। अगर आप जंगल सफारी का आनंद उठाना चाहते हैं, तो जीप सफारी का चयन करें। काबिनी में आप तेंदुआ, हाथी, बाघ, गौर, भालू और बाइसन आदि वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं।

इन चीजों को साथ में जरूर कैरी करें

आपको सफारी पर निकलने से पहले आपको अपने साथ पानी जरूर रखना चाहिए। ग्रेट इंडियन डेजर्ट में आपको दूर-दूर तक पानी का कोई भी स्रोत दिखाई नहीं देगा। ऐसे में अपने साथ तीन-चार बोलत पानी लेकर जरूर चलें।

पानी के अलावा, अन्य कई चीजों को भी आपको अपने साथ रखने की जरूरत है। जैसे- चश्मा, टोपी के अलावा हल्के वजन वाले कपड़े पहनकर निकलना चाहिए। कुछ जरूरी दवाइयां भी पास में रख सकते हैं।

ग्रुप में जंगल सफारी करें प्लान

Which month is best to visit Kabini

अगर आप डेजर्ट सफारी के लिए जा रहे हैं, तो फिर आपको अकेले नहीं जाना चाहिए, क्योंकि अनहोनी कोई नहीं जानता है। वैसे भी आपको अकेले मजा नहीं आएगा। इसलिए कोशिश करें कि जंगल की सफारी करने के लिए अपने दोस्तों को साथ ले जाएं।

ग्रुप में डेजर्ट सफारी से किसी चीज का भय भी अधिक नहीं रहता है। साथ ही, जंगल को घूमने में बहुत ही मजा आएगा। अगर आप चाहें तो अपने परिवार वालों के साथ भी जंगल सफारी करने का प्लान कर सकते हैं।

रिसॉर्ट को करें एक्सप्लोर

Which month is best to visit Kabini in hindi

काबिनी वन रिजर्व में कई होटल और रिसॉर्ट हैं। इनमें रिवर लॉज, द सेराई रिसॉर्ट्स, इवॉल्व बैक रिसॉर्ट्स, द बाइसन रिज़ॉर्ट, रेड अर्थ रिसॉर्ट और मचान वाइल्डरनेस लॉज सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। जब कभी जंगल सफारी पर काबिनी वन रिजर्व घूमने जाएं, तो काबिनी नदी में coracle बोट राइडिंग का आनंद जरूर उठाएं। इस नदी के नाम पर वन रिजर्व का नाम रखा गया है।

इसे जरूर पढ़ें-मानसून में पुणे की इन जगहों पर रहती है कम भीड़, पार्टनर के साथ यहां बिताएं सुकून के पल

इस जगह से बारे में जानें

  • काबिनी क्षेत्र को मैसूर के महाराजाओं और ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा शिकारगाह के रूप में उपयोग किया जाता था। ये क्षेत्र बाघ, हाथी, और अन्य वन्यजीवों के शिकार के लिए प्रसिद्ध था।
  • अब यह काबिनी नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान का एक हिस्सा है, जिसे 1983 में एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया। इससे पहले इसे नागरहोल वन्यजीव अभयारण्य के नाम से जाना जाता था।
  • काबिनी में सफारी की शुरुआत 1990 के दशक में हुई, जब यहां के जंगलों को घोषित किया गया। वन्यजीवों के लिए सुरक्षित स्थान बनाए गए। जीप सफारी और नाव सफारी को पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण के रूप में विकसित किया गया।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP