शादी में लाखों खर्च करने के बाद कपल्स हनीमून के लिए कोई सस्ती जगह ढूंढते हैं। उनका मानना है कि हनीमून ट्रिप अच्छे लोकेशन के साथ-साथ अच्छे पार्टनर के साथ भी मजेदार हो जाता है। अगर किसी ट्रिप पर आपका पार्टनर साथ है, तो आपकी यात्रा अपने आप ही हसीन हो जाती है। हनीमून का मतलब है कि आपको अपने पार्टनर के साथ परिवार से दूर कहीं अकेले में समय बिताने का मौका मिले। इसलिए लोग कम बजट होने के बाद भी कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको कम बजट में घूमने में मजा आएगा। ये जगहें जयपुर से ज्यादा दूर भी नहीं है।
जयपुर से माउंट आबू
जयपुर वालों को हनीमून के लिए इससे अच्छी और सस्ती जगह नहीं मिल सकती। माउंट आबू अरावली रेंज में राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे लोग, जान लें कि नवंबर से मार्च का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। यहां आप बस से आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास अपनी गाड़ी है, तो ट्रिप और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगी। यहां 3 से 4 दिनों का ट्रिप आप मात्र 15 हजार में आसानी से पूरा कर लेंगे।
- दूरी- जयपुर से माउंट आबू लगभग 494 किमी की दूरी पर है।
जयपुर से शिमला
हनीमून के लिए कपल्स के लिए यह जगह भी अच्छी हो सकती है। क्योंकि यहां पहुंचने में भी आपको लगभग 10 घंटे का समय लगेगा। रोमांटिक ट्रिप कम बजट में करना है, तो आपको कम दूरी वाली पहाड़ी जगहों का चयन करना चाहिए। इसे हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। हनीमून कपल्स के लिए इस जगह को जन्नत कहा जाता है।यहभारत की बेस्ट रोमांटिक जगहोंमें से एक है।
- दूरी- जयपुर से शिमला की दूरी लगभग 571 किमी है।
इसे भी पढ़ें-Uttarakhand Hidden Places: स्वर्ग से कम नहीं है उत्तराखंड का यह अद्भुत गांव, पांडवों से जुड़ा है रिश्ता
जयपुर से कसौली
शिमला को भले ही हनीमून स्पॉट माना जाता है, लेकिन अब लोग शिमला की बजाय कहीं दूसरी जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे लोग कसौली जाने का प्लान बना सकते हैं। कसौली जयपुर से लगभग 9 घंटे की दूरी पर है। इसलिए कम बजट में ट्रिप प्लान करना आसान होगा। अगर आप यहां 2 से 3 दिन रहते हैं, तो होटल भी कम बजट वाले ही चुनें। क्योंकि पहाड़ों पर होटल थोड़े महंगे होते हैं। पूरे दिन आप होटल से बाहर ही रहेंगे, इसलिए बेहतर है कि होटल पर ज्यादा खर्च न करें। इसे हिमाचल प्रदेश काबेस्ट प्रपोजल स्पॉट के नाम से भी जाना जाता है।
- दूरी- जयपुर से कसौली की दूरी लगभग 517 किमी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों