हममें से अधिकतर लोग जब भी मुंबई का नाम सुनते हैं, तो दिमाग में भागदौड़ भरी जिंदगी, कंजस्टेड गलियां और बंद दीवारें आने लगती हैं। लेकिन आपको बता दें कि मुंबई के आसपास ऐसी कई सारी जगहें हैं, जहां आप सुंदर और मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
अगर आपको लगता है कि एक नेचर लवर मुंबई के कंक्रीट जंगलों में नहीं सैर कर सकता है, तो आपको हम मुंबई के आसपास स्थित सुंदर पार्क, फोर्ट्स और जंगलों के बारे में बताते हैं। बर्ड वॉचिंग का शौक हो या नदी किनारे बैठकर फैमिली के साथ पिकनिक का मन हो, आप सभी चीजें यहां कर एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हरियाली और सुंदर झरनों बीच अगर आपको अपना दिन बिताना हो तो ये जगहें आपके मन को खुश कर देंगी। तो चलिए फिर आज आपको इन Hidden Gems के बारे में बताते हैं। अब आने वाले वीकेंड में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।
कुंडलिका (113 किमी)
यदि आप और आपके दोस्त कुछ अलग और एडवेंचरस करना चाहते हैं, तो आपको फिर कुंडलिका की सैर जरूर करनी चाहिए। यह एक ऐसी जगह है जहां आप पहाड़ों के साथ-साथ वाटर एक्टिविटी का मजा भी ले सकते हैं। यहां आप राफ्टिंग, कयाकिंग, रैपलिंग और फ्लाइंग फॉक्स सहित कई एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। ज्यादातर लोग यहां अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग का मजा लेने आते हैं। कुंडलिका नदी अपना पानी जलविद्युत परियोजनाओं और बांधों से प्राप्त करती है, जो इसे राफ्टिंग और अन्य जल खेलों के लिए आदर्श बनाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप यहां कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मुंबई के इन 5 पार्क और बीच की खूबसूरती देख दंग रह जाएंगे आप, जरूर करें एक्सप्लोर
सेवरी मैंग्रोव पार्क (13 किमी)
यदि आप पक्षी देखने के शौकीन हैं, तो सेवरी मैंग्रोव पार्क उर्फ सेवरी फ्लेमिंगो पॉइंट की सुबह की यात्रा की योजना बनाएं। पार्क को बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट द्वारा संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। गर्मियों के महीनों के दौरान राजहंस को स्पॉट करने के लिए यह बेस्ट स्पॉट है। आप यहां अन्य पक्षियों जैसे गॉडविट्स, रेडशैंक्स, ग्रीनशैंक्स, एग्रेट्स, पोंड हेरॉन्स और रीफ हेरॉन्स को भी देख सकते हैं। पार्क में 15 एकड़ मैंग्रोव हैं जो मछलियों और पक्षियों के लिए उपजाऊ जमीन प्रदान करते हैं। मैंग्रोव पार्क सेवरी स्टेशन के पास ही स्थित है।
कसारा घाट (107 किमी)
थाल घाट (जिसे थुल घाट या कसारा घाट भी कहा जाता है) इगतपुरी के पास कसारा घाट पश्चिमी घाट की सह्याद्रि श्रेणी के बीच स्थित है। यह पर्वत दर्रा एक अद्भुत हिल ट्रेक ऑफर करता है, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इसके सुंदर झरने और धुंध से ढकी पहाड़ियों का नजारा अच्छा लगता है। गर्मियों में इस जगह को एक्सप्लोर करने में आपको एक अलग ही आनंद आएगा। इतना ही नहीं, इसके आसपास के प्रमुख आकर्षणों में हरे-भरे ऊंट घाटी, मंत्रमुग्ध कर देने वाले अशोक और विहिगांव झरने, शांतिपूर्ण बौद्ध केंद्र धम्म गिरी, सदियों पुराना त्रिंगलवाड़ी किला और करोली घाट शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : मुंबई के पास मौजूद इन फोर्टस में ट्रैकिंग के साथ-साथ देखने को मिलेगा बहुत कुछ
कलसुबाई (154 किमी)
इसे महाराष्ट्र के एवरेस्ट (माउंट एवरेस्ट फैक्ट्स) के रूप में भी जाना जाता है, कलसुबाई महाराष्ट्र की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। ट्रेकर्स के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह हरिश्चंद्रगढ़ वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है। जैसे ही आप खूबसूरत झरनों, जंगलों, घास के मैदानों और ऐतिहासिक किलों से गुजरते हैं, चोटी की यात्रा आपको पश्चिमी घाट के शानदार नजारों से परिचित कराती है। कलसुबाई चोटी का मुख्य आकर्षण कलसुबाई देवी मंदिर है, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ती है। यह ट्रेक अलंग, मदन और कुलंग किलों के शानदार दृश्य भी प्रस्तुत करता है।
करनाला किला (48 किमी)
पनवेल के पास करनाला किले में प्रकृति, रोमांच और इतिहास का एक मिलाजुला संगम देखने के लिए तैयार रहिए। इस जगह को फ़नल हिल के रूप में भी जाना जाता है और यह किला करनाला पक्षी अभयारण्य का एक हिस्सा है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं, तो 2 घंटे के एक अविस्मरणीय ट्रेक से यात्रा की शुरुआत करें। ट्रैक पर एक प्रमुख आकर्षण 125 फीट लंबा बसाल्ट स्तंभ है जिसे पांडु टॉवर के रूप में जाना जाता है। करनाला किला (भारत में स्थित हैं कई रहस्यमयी फोर्ट्स) प्रबलगढ़ और राजमाची किलों के अविश्वसनीय दृश्य प्रस्तुत करता है। किले में विशेष रूप से मराठी और फारसी शिलालेख हैं जो संरचना के प्राचीन अतीत की गवाही देते हैं।
इसके अलावा भी मुंबई के आसपास कई ऐसी बेहतरीन जगहें हैं, जहां जाकर एक नेचर लवर मदमस्त हो जाएगा। क्या आप ऐसी किसी जगह के बारे में जानते हैं, तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ट्रैवल से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : Shutterstock, google, wikipedia
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों