French Riviera In France Cannes Film Festival: यूरोप के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय देश में घूमने की बात होती है, तो दस में छह लोग फ्रांस का नाम जरूर लेते हैं। फ्रांस में सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विश्व के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
फ्रांस की राजधानी पेरिस की खूबसूरती और मेहमान नवाजी के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा शहर की खूबसूरती और महत्व के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा शहर की खासियत से लेकर खूबसूरती और यहां मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में पढ़ने के बाद जीवन में एक बार जरूर जाना चेहेंगी।
आपने कांस फिल्म फेस्टिवल का नाम सुना ही होगा, लेकिन शायद यह नहीं मालूम होगा कि यहां हर साल क्या आयोजित होता है। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया का सबसे मशहूर और प्रतिष्ठित कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में ही होता है, जिसे कई लोग कांस शहर के नाम से भी जानते हैं।
खबरों के मुताबिक हर साल मई महीने में कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रेंच रिवेरा शहर में ही होता है। इस साल यह फेस्टिवल 13 मई से लेकर 24 मई, 2025 तक चलने वाला है। फेस्टिवल में दुनिया भर के सेलिब्रिटिज आते हैं।
इसे भी पढ़ें: Honeymoon टूर पैकेज की फैसिलिटी सुनकर आपके पति भी हो जाएंगे खुश, बजट भी है अच्छा
कांस, फ्रांस का एक खूबसूरत शहर है, जहां एक नहीं नहीं बल्कि ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां आप एक बार जीवन में जरूर घूमना चेहेंगे। आइए कांस शहर की कुछ टॉप जगहों के बारे में जानते हैं।
फ्रांस के कांस शहर में स्थित सबसे खूबसूरत और अद्भुत जगहों की बात होती है, तो सबसे पहले ली क्रोइसेट का नाम जरूर शामिल रहता है। ली क्रोइसेट, एक बीच है, जो नीलेपानी और ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। यह बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार और धमाकेदार पार्टी के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, ली क्रोइसेट मजेदार वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी जाना जाता है।
लेरिन्स आइलैंड, कांस शहर के पास में स्थित सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है। यह द्वीप अपनी खूबसूरती के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता, वाटर स्पोर्ट और पार्टी हब के लिए जाना जाता है। लेरिन्स आइलैंड के लुभावने दृश्य चंद मिनटों में किसी को भी दीवाना बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अरब सागर के तट पर स्थित महाराष्ट्र की यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं, आपने एक्सप्लोर किया क्या?
शायद आपको मालूम हो, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पैलेस डेस फेस्टिवल्स इमारत में ही होता है, जो पर्यटन केंद्र का हब भी है। इस इमारत की खूबसूरती और खासियत पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
कांस शहर में अन्य और भी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं। जैसे-विल फ्रांच- कांस शहर के पास में स्थित विल फ्रांच एक खूबसूरत और प्रसिद्ध बंदरगाह है। इसके अलावा, ला कास्ट्रे म्यूजियम को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,shutterstocks
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।