समर वेकेशन चल रहा है। समय और पैसे की वजह से आप बाहर घूमने का प्लान नहीं बना पा रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। इस लेख में हम आपको दिल्ली की उन जगह के बारे में बताएंगे। जहां आप फ्री में सैर कर सकते हैं। दिल्ली इन ऐतिहासिक जगह आपके बच्चों को पसंद आएगी साथ ही इन जगह पर जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। इन जगह पर आप बिना टिकट एंट्री कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगह के बारे में जहां आप फ्री में घूम सकते हैं। इन जगह आप अपने बच्चे और परिवार के साथ जा सकते हैं।
लोटस टेंपल
दिल्ली में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप एक बार अपने परिवार के साथ लोटस टेंपल जरूर जाएं। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इस जगह पर जाने के लिए कालकाजी मंदिर मेट्रो स्टेशन जाएं। वहां से आप वॉक करते हुए भी टेंपल जा सकते हैं। इस जगह की खास बात यह है कि इसे देखने के लिए किसी तरह के पैसे देने की जरूरत नहीं होती है।
इंडिया गेट
बच्चों को पिकनिक बहुत पसंद होती है। ऐसे में आप बच्चों को खुश करने के लिए इंडिया गेट पर पिकनिक का प्लान बना सकते हैं। इंडिया गेट पर शाम होते ही बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है। अधिकतर लोग घर राजपथ के साइड में घास पर डिनर करते हैं। रात के समय इंडिया गेट पर काफी लोग घूमते आते हैं। ऐसे में आप वीकेंड पर अपने बच्चे को इंडिया गेट जरूर ले जाएं।
इसे जरूर पढ़ेंःहर मां के लिए जरूर हैं ये ट्रैवल टिप्स
लोधी गार्डन
नेचुरल ब्यूटी को देखने के लिए आप लोधी गार्डन भी जा सकते हैं। यह जगह हुमायूं के मकबरे से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। इस गार्डन में सुबह और शाम के समय काफी लोग आते हैं। अधिकतर लोग यहां जॉगिंग और योग करते हैं। इस गार्डन के पास बड़ा गुंबद और शीशा गुंबद भी हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःइन जगहों का गर्मियों में 25 डिग्री से भी कम रहता है तापमान, मई में जरूर करें सैर
हौज खास
हौज खास दिल्ली की बेहद खूबसूरत जगह है। यकीन कीजिए वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है। हौज खास के पास डियर पार्क है जहां आपके बच्चे हिरण को देख काफी खुश हो जाएंगे। इसके अलावा यहां झील भी है। फिरोजशाह का मकबरा भी घूमने के लिए बहुत जगह है। इस जगह पर घूमने के लिए आपको किसी भी तरह का टिकट लेने की जरूरत नहीं है।
नेशनल गांधी म्यूजियम
बच्चों को वीकेंड म्यूजियम जरूर लेकर जाना चाहिए। ऐसे में आप बच्चे के साथ नेशनल गांधी म्यूजियम जा सकते हैं। इस म्यूजियम में गांधी जी के जीवन और सिद्धांतों को दर्शाया गया है। इस म्यूजियम में जाने के लिए आपको राजघाट जाना होगा। इस म्यूजियम को देखने के लिए किसी भी तरह के टिकट की जरूरत नहीं है। यह म्यूजियम सुबह 9:30 से शाम 5: 30 बजे तक ओपन रहता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों