अपनी फैमली और दोस्तों के साथ अगर आप नेचुरल खूबसूरती से भरपूर आइलैंड देशों की सैर करना चाहती हैं तो हम आपको बताते हैं उन आइलैंड देशों के बारे में जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं उन शहरों के बारे में जो आइलैंड पर बसे हुए हैं और उनकी खूबसूरती एक बार देखने के बाद लोग यहां बार-बार आना चाहते हैं।
माले, मालदीव की राजधानी और देश का सबसे घनी आबादी वाला शहर है। इस छोटे से द्वीप पर लगभग 1 लाख लोग रहते हैं। चारों तरफ पानी के अलावा कुछ और न होने के कारण सारा इंफ्रास्ट्रक्चर इसी द्वीप पर है।
Read more: अजीब है यह आइलैंड, जहां पुरुष होते हैं नग्न और महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री
जर्मनी का ऐतिहासिक शहर लिंडिआओ वहां स्थित है जहां ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड की सीमाएं मिलती हैं। यह शहर लेक कॉन्सटांस में स्थित एक द्वीप पर बसा है। यहां पर 3 हजार लोग रहते हैं और एक पुल और रेल संपर्क के जरिए यह बाकी दुनिया से जुड़ा है।
Read more: अगर पहली बार जा रही हैं विदेश तो गलती से भी ना भूलें ये चीजें
मैनहैटन, न्यूयॉर्क के 5 अहम इलाकों में से एक है। दुनिया में जब भी चकाचौंध और गगनचुंबी इमारतों की बात होती है तो मैनहैटन का जिक्र आता है। हडसन नदी पर बसा मैनहैटन सबसे सघन आबादी वाले द्वीपीय शहरों में से एक है। लगभग 60 वर्ग किलोमीटर के इस इलाके में 16 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।
दक्षिण-पूर्व एशिया में, निकोबार द्वीप समूह से लगभग 1500 कि॰मी॰ दूर एक छोटा, सुंदर व विकसित देश सिंगापुर पिछले बीस वर्षों से पर्यटन व व्यापार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग देखने लायक हैं। सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है।
वेनिस इटली का एक प्रमुख नगर है। कहा जाता है कि इसकी नेचुरल खूबसूरती एक कलाचित्र के समान दिखाई देती है। हर साल वैनिस में 120 रैगाटा आयोजित किए जाते हैं। रोमांचित कर देने वाला रैगाटा खेल वैनिस में पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हजारों लोग इस खेल में भाग लेते हैं। इस दौरान दर्शकों में उत्साह एवं तालियों की गूंज दूर तक सुनाई देती है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।