herzindagi
famous hill stations in mp

मध्य प्रदेश के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे हिमाचल और उत्तराखंड भी है फीका

मध्य प्रदेश के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों पर घूमने के बाद यक़ीनन आप हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2021-07-09, 17:52 IST

मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है, क्योंकि यह देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इस राज्य की खूबसूरती देखने के लिए हर महीने लाखों सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां मौजूद झील-झरने, वाइल्ड लाइफ और खूबसूरत हिल स्टेशन आदि सैलानियों में बेहद ही लोकप्रिय हैं। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशनों की प्राकृतिक सुन्दरता मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों को भी प्रस्तुत करती है।

तामिया हिल स्टेशन, पंचमढ़ी हिल स्टेशन आदि ऐसे कई स्टेशन्स हैं, जहां देश से लेकर विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश के कुछ बेहतरीन हिल स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार घूमने के बाद यक़ीनन आप हिमाचल और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों को भूल जाएंगे, तो आइए जानते हैं।

पचमढ़ी हिल स्टेशन

famous hill panchmarhi stations in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक कोई हिल स्टेशन फेमस है तो उसका नाम है पचमढ़ी हिल स्टेशन। होशंगाबाद जिले में स्थित इस हिल स्टेशन को भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में गिनती की जाती है। सतपुड़ा रेंज में 1067 फीट की ऊंचाई पर स्थित पचमढ़ी हिल में झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा और खूबसूरत जंगल चार चांद लगाते हैं। यहां आप महादेव हिल्स, प्रियदर्शिनी प्वाइंट और सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान जैसी कई बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको बता दें कि यहां मौजूद बी फॉल और जिप्सी राइड सबसे अधिक फेमस हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश से जुड़े इन इंटरस्टिंग फैक्ट्स के बारे में कितना जानती हैं आप?

तामिया हिल स्टेशन

famous hill stations tamia in madhya pradesh

ब्रिटिश काल में निर्मित ये हिल स्टेशन ट्रेकिंग, फोटोग्राफी, कैम्पिंग आदि के लिए बेहद ही फेमस है। ये जगह सबसे अधिक अपनी हरी-भरी प्राकृतिक सुन्दरता और सनसेट पॉइंट के लिए प्रसिद्ध है। पातालकोट, कैथोलिक चर्च और जनजातीय संग्रहालय जैसी कई बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। मानसून के टाइम इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। आपको बता दें कि यहां पर्यटकों के रुकने के लिए बहुत ही कम बजट में होटल या सरकारी गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाती हैं।

मांडू हिल स्टेशन

famous hill stations mandu in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में मौजूद मांडू हिल स्टेशन भी खूबसूरती के मामले में कम नहीं है। खूबसूरती के चलते मांडू को मध्य प्रदेश के दिल में छिपा एक खजाना भी कहा जाता है। खूबसूरत हरियाली और प्राकृतिक सुन्दरता यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। मांडू शहर कई ऐतिहासिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आप रेवा कुंड, रूपमती महल, प्रसिद्ध जहाज महल और बाज बहादुर का महल भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:चंदेरी! भारत के ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश की एक बेहद ही खूबसूरत जगह

ओंकारेश्वर हिल स्टेशन

famous hill stations omkeshwar in madhya pradesh

नर्मदा और कावेरी नदी के संगम तट पर मौजूद ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। इस जगह को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने का गौरव भी प्राप्त है। ओंकारेश्वर हिल स्टेशन का पूरा क्षेत्र पहाड़ों से घिरा हुआ है जो कई अद्भुत नज़ारे प्रस्तुत करता है। यह जगह खूबसूरती और धार्मिक संयोजन के चलते पर्यटकों के लिए बेहद ही खास है। यहां आप श्री ओंमकारेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, काजल रानी गुफा और अहिल्या घाट जैसी कई बेहतरीन जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

यक़ीनन इस लेख को पढ़ने के बाद अब आप हिमाचल या उत्तराखंड में मौजूद हिल स्टेशन नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में मौजूद इन हिल स्टेशनों पर ज़रूर घूमने के लिए जाना चाहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstok,moteltamia.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।