वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। प्यार के इस मौसम में सभी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए, कोई पार्टी के मूड में है तो कोई वेकेशन की तैयारी के मूड में। इसमें बॉलीवुड सेलेब्से भी पीछे नहीं है। आम लोगों की तरह सेलेब्स ने भी इसके लिए खास तैयारी कर रखी है। ऐसी ही कुछ तैयारी बॉलीवुड के चेहते कपल दीपवीर ने भी की हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और फेमस कपल में से एक दीपिका और रणवीर पिछले साल काफी बिजी रहें। ऐसे में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए रणवीर और दीपिका वेकेशन पर निकल गये हैं।
जी हां दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह संग छुट्टियां मनाने विदेश की ओर रवाना हो गई हैं। रोज डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस जानकारी के साथ ही उन्होंने अपना और अपने पति एक्टर रणवीर सिंह का पासपोर्ट शेयर किया है। साथ ही साथ यह जानकारी दी है कि वह दोनों एक वेकेशन पर जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी हैं कि वे दोनों कहां जा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह
लेकिन पासपोर्ट इस बात को साबित करता है कि वे निश्चित रूप से विदेश जा रहे हैं ... लेकिन कहां?
जब हमने... करीब से देखा। साथ ही बोर्डिंगपास भी था।
और इससे हमें सुराग मिला। जब हमने इसे ज़ूम करके देखा और फ़्लाइट नंबर पढ़ा तो यह UL142 था। यह फ्लाइड नंबर श्रीलंकाई एयरलाइन मुंबई से कोलंबो का है।
जी हां दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई इस पासपोर्ट में फ्लाइट नंबर UL 142 हैं, जिससे इस बात की जानकारी मिल रही है कि वे दोनों वेलेंटाइन डे मनाने कोलंबो जा रहे हैं जो श्रीलंका में हैं। पासपोर्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि 'हिज या हर #वैकेशन'।
इसके बाद दीपिका पादुकोण में एक और फोटो शेयर की हैं, जिसमें ब्लैक एंड व्हाइट कलर्स के दो स्लीपर्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा हैं, ''मुझे रास्ता दिखाने के लिए मैं हमेशा तुम पर ही निर्भर रहना चाहती हूं।''
कोलंबो से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानें
- कोलंबो, जिसे शहर का वित्तीय द्वीप भी कहा जाता है, द्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है और श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर है।
- कोलंबो श्रीलंका का सबसे फेमस पर्यटन स्थल है। कोलंबो छुटियां मानाने करने के लिए आदर्श स्थान है। यहां गॉल फेस ग्रीन, बीरा झील, और विहारमहादेवी पार्क, जो पिकनिक मानाने व घूमने के लिए फेमस जगह हैं। यह राष्ट्रपति के घर, नौसेना मुख्यालय और कोलंबो हिल्टन जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है।
- कोलंबो में बहुत सारे बौद्ध मंदिर भी स्थापित है, इनमें गंगारामैया और केलनिया राज महा विहार फेमस हैं। इतना ही नहीं, कोलम्बो स्थानीय हथकरघों की खरीदारी करने और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने का भी एक शानदार स्थान है।
- गंगाराम विहार कोलंबो में सबसे अधिक पूजनीय मंदिरों में से एक है। मंदिर को प्राचीन बुद्ध की मूर्तियों, पत्थर की नक्काशी और अन्य प्राचीन वस्तुओं से सजाया गया है।
- कोलंबो अविश्वसनीय रूप से फोटोजेनिक है और शौकीन फोटोग्राफरों के पास यहां लोगों के आश्चर्यजनक दृश्यों को स्नैप करने का अवसर मिलेगा। तो आप एक एक्स्ट्रा एसडी कार्ड ले जाना मत भूलना!
- कोलंबो का सबसे महत्वपूर्ण फेस्टिवल वेसाक है। यह फेस्टिवल भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति के अवसर पर मनाया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान पूरे शहर को लाइटों से सजाया जाता है। यह फेस्टिवल मई महीने के बीच में मनाया जाता है और एक हफ्ते तक चलता है। इस दौरान कोलंबो के लोग पूरा शहर घूमते हैं और लाइटों से सजे हुए शहर को देखते हैं। इस दौरान लोग दुंसल क्षेत्र में चावल, ड्रिंक और दूसरे फूड्स दान करते हैं।
- कोलंबो जाने के लिए आपको वीजा की आवश्यकता नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, 30 अप्रैल 2020 तक भारतीयों को श्रीलंका जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है।
- कोलंबो की परिवहन व्यवस्था बस, ऑटो रिक्शा और टैक्सियों पर टिकी हुई है। बसें, सरकार और निजी एजेंसियों द्वारा चलाई जाती है। तिपहिया निजी रूप से ही चलाया जाता है। ट्रेन यहां का सबसे सस्ता और अच्छा परिवहन साधन है। अधिकतर लोग इसी से ट्रेवल करना पसंद करते हैं।
- कोलंबो में भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यहां विभिन्न देशों से रेगुलर से एरोप्लेन आते रहते हैं। यह एयरपोर्ट शहर से 18 मील की दूरी पर स्थित है। यहां से बस, टैक्सी आदि से मुख्य शहर जाया जा सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों