कई लड़कियों को ट्रेकिंग करने का क्रेज़ होता है हालांकि ट्रेकिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप उन लड़कियों में से एक हैं जिन्हें ट्रेकिंग करना बहुत पसंद है तो इनमें से किसी भी एक ट्रैक पर जरूर जाएं।
इंडिया में कई ऐसे ट्रैक हैं जहां सर्दियों में जरूर जाना चाहिए। अगर आप सर्दियों में इन ट्रैक पर जाती हैं तो आपके एडवेंचर का मजा दोगुना हो जाता है। वैसे भी जनवरी के महीने में एक long weekend भी आ रहा है जब आप ट्रेकिंग का प्लान बना सकती हैं।
अगर आप अब मन बना चुकी हैं तो आपको बताते हैं कुछ ऐसे ट्रैक्स के नाम जहां जाकर आपका मेहनत और पैसा दोनों वसूल हो जाएंगे। हिमाचल और उत्तराखंड यहां की खूबसूरती के बारे में भला किसे अंदाजा नहीं है। साथ ही कर्नाटक और सिक्किम भी कुछ कम नहीं। चलिए आपको बताते हैं इंडिया के उन ट्रैक के बारे में जहां सर्दियों में एक बार जरूर आप ट्रेकिंग करने जाएं।
उत्तराखंड में है वैली ऑफ फ्लॉवर्स
Image Courtesy: Wikimedia
इंडिया में हिमाचल की तरह उत्त राखंड में भी टूरिस्ट्स के घूमने के लिए खूबसूरत जगहों की कमी नहीं है लेकिन वैली ऑफ फ्लॉवर्स की बात ही कुछ और है। दरअसल, फूलों की घाटी से गुजरने वाला यह ट्रैक आपके रोमांच को और भी बढ़ा देता है। यह बेहद ही खूबसूरत ट्रैक है।
वैली ऑफ फ्लावर्स एक नेशनल पार्क है। यह नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के कोर ज़ोन में आता है और इस जगह को कुदरत ने बेतहाशा खूबसूरती बख्शी है। अगर सच में आपको ट्रेकिंग का क्रेज़ है तो आपको एक बार जरूर वैली ऑफ फ्लार्वस जाना चाहिए।
Read More: अजीब है यह आइलैंड, जहां पुरुष होते हैं नग्न और महिलाओं को नहीं मिलती एंट्री
हिमाचल में है हम्प्टा ट्रैक
Image Courtesy: Wikimedia
अगर आप एडवेंचर और ट्रेकिंग की शौकीन हैं तो हिमाचल प्रदेश में हम्प्टा वैली आपकी राह देख रही है। हम्प्टा दर्रा लेह-मनाली राजमार्ग पर मनाली से स्पीति घाटी ले जाता है।
लाहौल और कुल्लू की शानदार घाटियों से गुजरने वाला यह ट्रैक 4 दिन का होता है और यह देश के बेहतरीन क्रॉसओवर ट्रैक में से एक है।
महाराष्ट्र में है सिंहगढ़ किला
Image Courtesy: Wikimedia
वैसे तो महाराष्ट्र में ऐसी कई जगहें जो ट्रेकिंग के लिए फेमस हैं लेकिन ऐसे ट्रैक जो सर्दी में ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं उसी लिस्ट में एक नाम सिंहगढ़ किला ट्रैक का है।
यह एक ऐसा ट्रैक है जो सर्दी में और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। यह पुणे के पास स्थिगत है और समुद्र सतह से 4,320 फीट ऊपर है। इस किले तक पहुंचने के लिए लगभग 90 मिनट की ट्रेकिंग करनी पड़ती है। इस जगह पर ट्रेकिंग करने की खास बात यह है कि जो फस्ट टाइम ट्रेकिंग करना सीख रही है उनके लिए यह जगह बेस्ट ऑप्शन है।
Read More: कोलकाता से पहले इंडिया के इन दो राज्यों में हैं फेमस फ्लोटिंग मार्केट्स
सिक्किम में है यमथांग वैली
Image Courtesy: Pxhere
नॉर्थ ईस्टं में सिक्किम घूमने के लिहाज से एक खूबसूरत राज्यन है। सर्दियों के मौसम में आप कर्नाटक जाकर यमथांग वैली ट्रैक पर निकल सकती हैं। यह ट्रैक यमथांग घाटी से जीरो पॉइंट तक लाथुंग से गुजरता है।
इस ट्रैक से गुजरते वक्त आपको बेहद ही खूबसूरत नजारे नजर आएंगे और यह सफर आपके लिए यादगार बन जाएगा।
कर्नाटक में है कुद्रेमुख ट्रैक
Image Courtesy: Pxhere
ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर अगर आप घूम आए हों तो फिर देश के निचले हिस्से यानी की दक्षिण में कर्नाटका का कुद्रेमुख आपके लिए सबसे बेहतरीन ट्रैक हो सकता है। घने जंगह, मैदानी घास वाले लंबे चौड़े इलाकों और waterfalls के बीच गुजरना आपके लिए बेहतरीन experience हो सकता है।
इस ट्रैक पर जनवरी से फरवरी तक कभी भी जाया जा सकता है। अब आप इन 5 ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन को चुन निकल जाइएं ट्रैक पर।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों