महाराष्ट्र का लोनावला, कोल्हापुर या फिर अमरावती हो, ये सभी जगहें आज भी भारत के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। लेकिन, इन सब के अलावा भी एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जिसके बारे में कोई जिक्र नहीं करता है। हम बात कर रहे हैं, महाराष्ट्र के नाशिक शहर की। नाशिक अपनी खूबसूरत प्राचीन इमारत, प्रवित्र स्थल और कई ऐतिहासिक जगहों के लिए आज भी बेहतरीन पर्यटक स्थल माना जाता है। महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित नाशिक को एक धर्मिक शहर भी कहा जाता है। आज इस लेख में हम आपको नाशिक की उन बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी दोस्त या फिर परिवार के साथ घूमने या फिर पिकनिक मानाने के लिए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
अंजनेरी पर्वत
महाराष्ट्र के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए नाशिक में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध कोई जगह है, तो वो है अंजनेरी पर्वत। कहा जाता है कि इस पर्वत का इतिहास महाकाव्य रामायण से जुड़ा हुआ है। इस पर्वत पर एक पवित्र मंदिर भी, जहां हर समय भारी मात्रा में भक्त दर्शन के लिए आते रहते हैं। कहा जाता है कि इस पर्वत का नाम भगवान हनुमान की माता अंजनी के नाम पर पड़ा है। इस पर्वत से आप नाशिक के शानदार दृश्यों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। धार्मिक और प्राकृतिक वजहों से नाशिक का यह एक आकर्षण स्थल आज भी सैलानियों के लिए बना हुआ है।
त्रिम्बकेश्वर शिवा मंदिर
लेख के शुरुआत में ही हमने इसका जिक्र किया था कि नाशिक एक धार्मिक स्थल के रूप में भी जाना जाता है। नाशिक से लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित त्रिम्बकेश्वर शिवा मंदिर भगवान शंकर को समर्पित एक प्रवित्र स्थल है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण उस समय के शासक पेशवा बालाजी बाजी राव द्वारा करवाया गया था, और इसमें एक दर्जन से भी अधिक ज्योतिर्लिंग हैं। अगर यात्रा में किसी धार्मिक जगह को ट्रिप में शामिल करना चाहते हैं, तो आपको त्रिम्बकेश्वर शिवा मंदिर दर्शन के लिए ज़रूर जाना चाहिए।
इगतपुरी
अगर आप नाशिक में ही किसी हिल स्टेशन की तलाश में है, तो फिर इगतपुरी घूमने के लिए पहुंच जाइये। एक हिल स्टेशन में रूप में शामिल इगतपुरी नाशिक जिले का एक छोड़ा सा शहर है, जो सैलानियों के लिए प्रमुख स्थान है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। पहाड़, घने जंगल और प्राकृतिक सुन्दरता इस जगह की सबसे बड़ी खासियत हैं। शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित इगतपुरी दोस्त और परिवार के साथ घूमने और पिकनिक मानाने के लिए सबसे अच्छी जगह हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:कोल्हापुर की ये चीजें पर्यटकों के लिए हैं आकर्षण का केंद्र
पांडव लेनी केव्स
कहा जाता है कि पांडव लेनी केव्स एक चौबीस गुफाओं की मण्डली है, जो प्राचीन वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना भी है। ये भी कहा जाता है कि इसका निर्माण जैन राजाओं द्वारा पहली शताब्दी ईसा पूर्व और 3 वीं शताब्दी के बीच करवाया गया था। पांडव लेनी केव्स देश के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए आज भी एक प्रमुख स्थान बना हुआ है। अगर आपको घूमने के साथ-साथ प्राचीन इतिहास के बारे में जानना है, तो आपको पांडव लेनी केव्स ज़रूर घूमने जाना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@media-cdn.tripadvisor.com,www.tourmyindia.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों