कल की ही बात है! एक खबर आई थी कि एक किलो चाय की पत्ती लगभग पचहत्तर हजार किलो रुपये में बिकी है! मैं इसका जिक्र इसलिए कर रहा हूं कि ये चाय की पत्ती कहीं और की नहीं बल्कि असम की थी, और असम के डिब्रूगढ़ शहर को भारत की 'टी सिटी' के नाम से जाना जाता है। यहां के चाय के बगान सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र कर रहे हैं। अपने आप में शांति और सुकून को समेटे हुए ये शहर बेहद ही खूबसूरत है। भारत के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए असम का डिब्रूगढ़ शहर हमेशा से प्रमुख स्थान रहा है। आज इस लेख में हम आपको डिब्रूगढ़ के अपरचित स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने के बाद आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार घूमने जाना चाहेंगे।
Namphake Buddhist मोनेस्ट्री
डिब्रूगढ़ के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र जगहों में से एक इस मोनेस्ट्री को माना जाता है। यह मठ महायान बौद्ध धर्म की प्रमुख परंपराओं में से एक है। यह मोनेस्ट्री डिब्रूगढ़ के नामफाके गांव में स्थित है। इस मोनेस्ट्री और इसके आसपास का शांत और प्राकृतिक सौंदर्य सैलानियों के लिए और भी इसे खास बनाता है। कहा जाता है की इस मोनेस्ट्री में सोने से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति है। इस में मोनेस्ट्री आपको हजारों बौद्ध धर्म के अनुयायी मिल जायेंगे।
इसे भी पढ़ें:भारत की वो जगह जिसे कहा जाता है हॉलीवुड का जुरासिक पार्क
नहार्काटिया गांव
अक्सर हम और आप एक छोटा गांव बोल और समझ के वहां घूमने के लिए नहीं जाते हैं, लेकिन जब आप एक बार डिब्रूगढ़ के नहार्काटिया गांव में घूमने के लिए पहुंचें तो शायद आप वहीं का हो जाना चाहेंगे। प्रकृतिक सुंदरता और खूबसूरत झील इस जगह को सैलानियों के लिए और भी खास बनाती है। अगर आप डिब्रूगढ़ घूमने के लिए जा रहे हैं तो इस जगह को छोटा समझ के ना जाने की गलती ना करें। ये शहर आज पर्यटन स्थल के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय है।
देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान
यह राष्ट्रीय उद्यान डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और शिवसागर तक फैला हुआ है। आपको जानवरों से प्यार है तो आपको यहां ज़रूर घूमने जाना चाहिए। इस उद्यान में घूमने के लिए आप गाड़ी भाड़े पर ले सकते हैं और इस उद्यान में प्रवेश शुल्क देकर घूम सकते हैं। कहा जाता है कि ये राष्ट्रीय उद्यान सिर्फ जानवरों के लिए नहीं बल्कि, द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए सिपाहियों का कब्रिस्तान भी इस उद्यान में बना हुआ है।
इसे भी पढ़ें:चांगलांग के इन खूबसूरत प्लेसेस पर घूमना ना भूलें
चाय बगान
लेख के शुरुआत में ही आपको बताया था कि इस शहर को टी सिटी के नाम से भी जाना जाता है। हरे- भरे और विशाल चाय बागानों से भरा ये शहर सैलानियों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है। आप यूं समझ लीजिए की ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। डिब्रूगढ़ में आप घूमने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
कैसे पहुंचें-
डिब्रूगढ़ पहुंचने के कई मार्ग है। आप गुवाहाटी से भी यहां जा सकते हैं या फिर कोलकाता होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। गुवाहाटी से आप लोकल बस या ऑटो लेकर यहां पहुंच सकते हैं। हवाई मार्ग से भी गुवाहाटी पहुंच कर वहां से आप गाड़ी भाड़ा कर के जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों