Where to see snow in february: फरवरी साल एक ऐसा महीना होता है जब सुबह और शाम ठंड और दिन हल्का गर्म होता है। इसलिए कई लोग फरवरी के महीने में घूमने का कुछ अधिक ही शौक रखते हैं।
फरवरी का महीना सिर्फ घूमने का बेहतरीन समय ही नहीं होता है, बल्कि यह रोमांटिक महीना भी होता है। फरवरी के महीने में ही वैलेंटाइन डे वीक पड़ता है, इसलिए कई कपल्स इस महीने में रोमांटिक और बर्फबारी वाली जगहों पर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं।
अगर आप भी फरवरी के महीने में बर्फबारी का नजारा देखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप हसीन बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का लुत्फ उठाने का जिक्र होता है, तो कई लोग कुल्लू-मनाली, कुफरी, कीलोंग या फिर सिस्सू का ही नाम लेते हैं, लेकिन नारकंडा भी एक ऐसी जगह है जहां नवंबर से लेकर फरवरी तक बर्फबारी का लुत्फ उठाया जा सकता है।
समुद्र तल से करीब 8 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद नारकंडा बर्फबारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढके घास के मैदान और झील-झरने यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। फरवरी के महीने में कई कपल्स यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के साथ-साथ बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel: दिल्ली से 3 दिन चकराता घूमने का प्लान ऐसे बनाएं, सफर होगा मजेदार
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। औली में कई बार नवंबर के महीने से ही बर्फबारी शुरू हो जाती है।
समुद्र तल से करीब 3 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद औली एक छिपा हुआ खजाना है। बर्फबारी के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है, क्योंकि इस दौरान हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। बर्फबारी के समय औली को बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यहां आप स्नो एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
फरवरी में बर्फबारी का लुत्फ उठाने का जिक्र हो रहा हो और जम्मू कश्मीर की किसी जगह की बात न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। सोनमर्ग एक ऐसी जगह है, जहां आप मनमोहक बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
फरवरी के महीने में यहां काफी अधिक बर्फबारी होती है, इसलिए यहां देशी और विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। सोनमर्ग में आप एक से एक बेहतरीन स्नो एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं। फरवरी के महीने में यहां कपल्स अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं।
ऐसा नहीं है कि फरवरी के महीने में सिर्फ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड या जम्मू कश्मीर में ही बर्फबारी होती है। फरवरी में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ जगहों पर भी हसीन बर्फबारी होती है।
देश के सिक्किम राज्य में स्थित लाचुंग एक ऐसी जगह है, जहां फरवरी के महीने में कई बार भारी बर्फबारी होती है। बर्फ से ढके पहाड़, घास के मैदान और पेड़-पौधे आपके दिल को झूमने पर मजबूर कर देंगे। लाचुंग को नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।
लद्दाख भारत की एक ऐसी जगह है, जहां जीवन में हर कोई एक न एक बार जरूर घूमना चाहता है। लद्दाख की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देशी और विदेशी पर्यटक भारी पैमाने पर घूमने के लिए पहुंचते हैं।
लद्दाख जिस तरह अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह बर्फबारी के लिए भी फेमस है। जनवरी या फरवरी के महीने में यहां कई बार इतनी बर्फबारी होती है कि पूरा का पूरा शहर बर्फ की चादर में ढक जाता है। स्नो में ट्रेकिंग करने के लिए भी लद्दाख को बेस्ट प्लेस माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Himachal Travel: हिमाचल की हसीन वादियों में छिपा यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं, जल्दी प्लान बनाएं
भारत में ऐसी अन्य कई बेहतरीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां आप फरवरी के महीने में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे- मनाली, केदारनाथ, पहलगाम, धनौल्टी, डलहौजी और स्पीति वैली को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।