Women's Day 2025: विमेंस डे पर अपनों के साथ मध्य प्रदेश में घूमने की शानदार और खूबसूरत जगहें

Best Places To Visit On Women's Day 2025: मध्य प्रदेश में ऐसी कई शानदार और सुरक्षित जगहें मौजूद हैं, जिन्हें महिलाएं विमेंस डे पर अपनों के साथ डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकती हैं।
image

Places to visit in Madhya Pradesh: 'मुस्कराकर और दर्द भुलाकर....रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी....हर पग को रोशन करने वाली...वो शक्ति हैं एक नारी'..! Happy Women's Day 2025!

जी हां, हर साल पूरे देश में 8 मार्च को विमेंस डे मनाया जाता है। अब विमेंस डे आने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। यह खास दिन नारी शक्ति को याद करने से लेकर उनकी सफलता और बलिदान को याद करने का दिन होता है।

विमेंस डे एक ऐसा दिन भी होता है, जब महिलाएं इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमना पसंद करती हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश की महिलाएं भी विमेंस डे पर खूब घूमना पसंद करती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ खूबसूरत और सुरक्षित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां महिलाएं विमेंस डे के मौके पर अपनों के साथ घूमने के लिए पहुंच सकती हैं।

स्पिरिचुअल ट्रिप के लिए जगहें (Places For Spiritual Trip)

Places For Spiritual Trip

विमेंस डे के मौके पर कई महिलाएं स्पिरिचुअल (आध्यात्मिक) ट्रिप का भी प्लान बनाती हैं। ऐसे में अगर आप विमेंस डे पर मध्य प्रदेश में स्पिरिचुअल ट्रिप के लिए किसी शानदार जगह की तलाश कर रहे हैं, तो इस राज्य में एक से एक बेहतरीन जगहें मौजूद हैं।

जी हां, मध्य प्रदेश में स्पिरिचुअल ट्रिप के लिए आप उज्जैन से लेकर चित्रकूट और अमरकंटक से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर जैसी जगह पहुंच सकती हैं। इन जगहों पर आप भगवान की भक्ति में डूबकर विमेंस डे को भरपूर तरीके से एन्जॉय कर सकती हैं। ओंकारेश्वर में आप नर्मदा नदी के लिए कुछ समय के लिए ध्यान भी करती हैं।

इसे भी पढ़ें:Women's Day 2025: विमेंस डे के मौके पर गर्ल गैंग हिमाचल के इन शानदार और सुरक्षित हिल स्टेशन को डेस्टिनेशन पॉइंट बनाएं

नेचर ट्रिप के लिए जगहें (Places For Nature Trip)

Places For Nature Trip

मध्य प्रदेश स्पिरिचुअल ट्रिप के साथ-साथ नेचर ट्रिप के लिए भी जाना जाता है। जी हां, इस राज्य में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां आप विमेंस डे के मौके पर प्रकृति के करीब घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। कुछ जगहों कई महिलाएं अपनों के साथ घूमने के लिए पहुंचती रहती हैं।

अगर आप मध्य प्रदेश में स्थित प्रकृति के बीच में घूमना चाहती हैं, तो भेड़ाघाट से लेकर शिवपुरी और सैलानी द्वीप से लेकर पचमढ़ी जैसी जगहों को डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकती है। इसके अलावा आप, तामिया, अमरकंटक और हनुवंतिया टापू और एलीफेंटा टापू जैसी जगहों पर भी पहुंच सकती हैं।

हेरिटेज ट्रिप के लिए जगहें (Heritage Trip In Madhya Pradesh)

Heritage Trip In Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जो कई ऐतिहासिक इमारत, फोर्ट, पैलेस और भवनों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध जाना जाता है। इसलिए इस राज्य में हर दिन दर्जन से अधिक संख्या में पर्यटक हेरिटेज ट्रिप पर घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप विमेंस डे के मौके पर मध्य प्रदेश में किसी शानदार और लोकप्रिय ऐतिहासिक जगह घूमना चाहती हैं, तो फिर आप ओरछा, खजुराहो, सांची, चंदेरी, भीमबेटका और ग्वालियर जैसी जगहों पर पहुंच सकती हैं। ये सभी जगहें मध्य प्रदेश में इतिहास को दर्शाने का काम करती हैं।

इसे भी पढ़ें:Best Places Near Kashipur: मुरादाबाद-अमरोहा वाले काशीपुर से 150 Kms के आसपास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन

एडवेंचर एंड वाइल्डलाइफ ट्रिप के लिए जगहें (Adventure Trip In Madhya Pradesh)

Adventure Trip In Madhya Pradesh

स्पिरिचुअल ट्रिप, नेचर ट्रिप और हेरिटेज ट्रिप के अलावा, कई महिलाएं विमेंस डे के मौके पर एडवेंचर यह वाइल्डलाइफ वाली जगहों पर भी घूमना पसंद करती हैं। ऐसे में आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो एडवेंचर और वाइल्डलाइफ ट्रिप के लिए प्रसिद्ध मानी जाती हैं।

जी हां, अगर आप मध्य प्रदेश में एडवेंचर ट्रिप के लिए किसी शानदार जगह की तलाश कर रही हैं, तो आप पचमढ़ी, तामिया, पन्ना नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क पहुंच सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,wixstatic.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP