इस वीकेंड साउथ दिल्ली की इन जगहों को करें एक्सप्लोर

वीकेंड पर घूमने के लिए अगर आप कोई अच्छी जगह तलाश रही हैं तो आप साउथ दिल्ली जा सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-28, 15:07 IST
places to visit in south delhi

वीकेंड पर अक्सर लोगों का केवल एक ही सवाल होता है कि कहां घूमा जाए? ऐसे में कई बार दिमाग चलना बंद हो जाता है और फिर घर पर सोते हुए दिन गुजर जाता है। लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप अपना वीकेंड अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। साउथ दिल्ली का नाम तो आपने जरूर सुना होगा? लेकिन हम वहां के लग्जीरियस लाइफ के बारे में नहीं बात करेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको साउथ दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने फ्रेंड्स के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। लाइव म्यूजिक सुन सकते हैं। साथ ही अपने पार्टनर के साथ सूकुन के कुछ पल बिता सकते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इन प्लेसेस के बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

चंपा गली

champa galiचंपा गली साउथ दिल्ली की सबसी अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको कैफे, कल्चर और आर्ट सभी चीजें देखने को मिलेंगी। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो आपको इस जगह को एक्सप्लोर जरूर करना चाहिए। जगमग ठेला और कैफे हमीन में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां बैठकर आप बुक के साथ-साथ अपने लव्ड वन्स से बातें कर सकते हैं। इसके साथ ही चंपा गली की डेकोरेशन भी आपका मन मोह लेगी। आप यहां अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करवा सकते हैं।

हौज खास विलेज

hauz khasअगर आप घुमक्कड़ किस्म के व्यक्ति हैं तो आपके लिए हौज खास विलेज एक परफेक्ट जगह है। यहां आपको फैशन बुटीक, सस्ते कैफे और क्लब देखने को मिल जाएंगे। पूरा हौज खास विलेज बेहद खास है। यहां के पार्क भी बेहद अच्छे हैं। दिल्ली की भीड़भाड़ से दूर आप यहां आराम से दिन गुजार सकते हैं। हौज खास विलेज की नाइट लाइफ भी देखने लायक है। यहां रात को आप डीजे के साथ बियर का आनंद ले सकते हैं।

हुमायूं का मकबरा

humau makbaraअगर आपको मुगल काल की कला से रूबरू होना है, तो आपको हुमायूं के मकबरे की सैर जरूर करनी चाहिए। यह मकबरा अपनी अनूठी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। मकबरे के पास पार्क भी हैं। जहां पेड़ों की छाव में बैठकर आप शाम बिता सकते हैं। यह मकबरा यूनेस्को की धरोहर में भी शामिल है। शाम को इस जगह का नजारा देखने लायक होता है। यहां आप शाम को सूरज को ढ़लते हुए देख सकते हैं। (HOHO Bus से करें दिल्ली की सैर)

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के बगल में मौजूद मोरनी हिल्स पर इन एडवेंचर एक्टिविटीज का उठाएं मजा

दिल्ली हाट

dilli haatदिल्ली हाट एक ऐसी जगह है, जहां आपको खाने से लेकर कपड़े तक सब कुछ मिल जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां आपको हैंडमेड चीजें मिलेगी। साथ ही खाने की वैरायटी भी काफी ज्यादा। यहां आप अपनी फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही घर के लिए एंटिक सामान भी खरीद सकती हैं। (नोएडा में घूमने की जगहें)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP