Maharashtra Travel: महाराष्ट्र की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

Best Places To Visit In Maharashtra: महाराष्ट्र में ऐसी कई हसीन जगहें मौजूद हैं जहां घूमने का एक अलग ही मजा होता है। हम आपको महाराष्ट्र की एक अद्भुत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

top places to visit in palghar maharashtra

Best Places To Visit In Palghar: महाराष्ट्र में मौजूद कुछ जगहों की खूबसूरती की तारीफ में शब्द कम पड़ जाते हैं। महाराष्ट्र में स्थित लोनावाला, खंडाला, महाबलेश्वर के अलावा पंचगनी, माथेरान और इगतपुरी हिल स्टेशन जैसी जगहों को एक्सप्लोर करने हर दिन हजारों सैलानी पहुंचते हैं।

महाराष्ट्र का पालघर भी किसी हसीन जगह से कम नहीं है। अरब सागर के तट के किनारे स्थित पालघर अपने आप में एक जन्नत है। इस शहर की खूबसूरती को देखने के लिए हर महीने हजारों पर्यटक पहुंचते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको पालघर की कुछ ऐसी हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद महाराष्ट्र की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।

केलवा बीच (Famous Beach In Maharashtra, Kelva Beach)

Famous Beach In Maharashtra, Kelva Beach

पालघर में घूमने के लिए किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले केवला बीच का जिक्र जरूर होता है। भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर यह बीच देशी और विदेशी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है।

अगर आप शहर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर अपनों के साथ सुकून का पल बिताना चाहते हैं, तो फिर यह एक दमदार जगह है। यहां कई कपल्स भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं और मजेदार वाटर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Maharashtra Travel: खूबसूरती की मिसाल है महाराष्ट्र में छिपी हुई यह अद्भुत जगह

शिरगांव किला (Famous Fort In Maharashtra, Shirgaon Fort)

Famous Fort In Maharashtra, Shirgaon Fort

शिरगांव किला सिर्फ पालघर में ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक फोर्ट है। कहा जाता है कि यह फोर्ट एक समय में निर्भीक मराठा शासक शिवाजी का निवास स्थल हुआ करता था।

पालघर शहर से कुछ दूरी पर मौजूद यह फोर्ट भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर सुकून का पल बिताने के लिए एक बेहतरीन स्थल है। इस फोर्ट के आसपास मौजूद हरियाली भी आपका दिल खुश कर सकती है। हालांकि, आपको बता दें कि शिरगांव किला का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।(मुंबई के आसपास स्थित ऑफबीट जगहें)

जय विलास पैलेस (Jai Vilas Palace, Palghar)

Jai Vilas Palace, Palghar

अगर आप महाराष्ट्र या पालघर की भाग-दौड़ भरी जिंदगी से दूर किसी शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जय विलास पैलेस एक बेहतरीन स्थान है।

महाराष्ट्र की पश्चिम घाट की श्रृंखला में स्थित जय विलास एक ऐतिहासिक पैलेस है। जय विलास पैलेस को जव्हार राजवाड़ा पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि जय विलास पैलेस महाराष्ट्र की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

अरनाला बीच (Arnala Beach In Maharashtra)

Arnala Beach In Maharashtra

पालघर से कुछ ही दूरी पर मौजूद अरनाला एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक तटीय गांव है। समुद्र के किनारे होने के चलते यह गांव सैलानियों को काफी आकर्षित करता है।(मुंबई के पास में मौजूद बेस्ट 8 हिल स्टेशन)

अरनाल गांव की बढ़ाने के लिए अरनाल बीच भी कम नहीं है। अरनाला बीच अपनी खूबसूरती के लिए आसपास की जगहों पर काफी फेमस है। सफेद रेत और नीले पानी के किनारे सुकून का समय बिता सकते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी देखना न भूलें।

इसे भी पढ़ें:Places Around Delhi: दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये शानदार जगहें, आप भी पहुंचें


पालघर कैसे पहुंचें (How To Reach Palghar Maharashtra)

How To Reach Palghar Maharashtra

पालघर पहुंचना बहुत आसान है। इसके लिए आप सड़क मार्ग, हवाई मार्ग या ट्रेन के द्वारा भी पहुंच सकते हैं।

  • हवाई मार्ग द्वारा-पालघर पहुंचने के लिए सबसे पास में छत्रपति शिवाजी हवाई अड्डा है। यहां से पालघर लगभग 70 किमी दूर है।
  • रेल द्वारा- देश के किसी भी हिस्से से पालघर रेलवे स्टेशन पहुंचकर शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पालघर में नियमित ट्रेनें आती रहती हैं।
  • सड़क मार्ग द्वारा- पालघर महाराष्ट्र के लगभग हर शहर से जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र के लगभग हर शहर से बस या गाड़ी से पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP