Best places to visit in north east india: हिमालय और प्रकृति के बीच घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर या लेह लद्दाख का ही जिक्र करते हैं।
यह सच है कि उत्तर भारत में मौजूद ये पहाड़ी राज्य अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं, लेकिन देश का नॉर्थ ईस्ट इडिया भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में ऐसी कई शानदार और विश्व प्रसिद्ध जगहें मौजूद हैं, जहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी हर दिन भारी संख्या में घूमने और मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ नवंबर में घूमने के लिए जा सकते हैं।
गोएचा ला (Goechala)
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में मौजूद गोएचा ला एक ऐसी अद्भुत और खूबसूरत जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। यह खूबसूरत जगह सिक्किम के ग्यालशिंग में मौजूद है। यह एक पर्वतीय दर्रा है।
गोएचा ला के बारे में कहा जाता है कि यहां से दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा का दक्षिण-पूर्वी हिस्सा देखा जा सकता है। यह दर्रा बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। गोएचा ला सबसे अधिक ट्रेकिंग के लिए जाना जाता है। बर्फबारी के समय दर्रे की खूबसूरती चरम पर होती है। इसलिए यहां नवंबर से लेकर जनवरी के बीच सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें:हस्तिनापुर के पास में स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया? वीकेंड में बनाएं प्लान
उमियम झील (Umiam Lake)
मेघालय में घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले शिलांग, मावलिननॉन्ग या डॉकी जैसी चर्चित जगहों का ही नाम लेते हैं, लेकिन उमियम झील खूबसूरत और मनमोहक जगह को भूल जाते हैं। उमियम झील, मेघालय में सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगहों से एक है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और घने जंगलों के बीच में उमियम झील को एक्सप्लोर करने देशी और विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं। यह झील क्रिस्टल भी अधिक साफ पानी के लिए जानी जाती है। उमियम झील सबसे अधिक बोटिंग के लिए प्रसिद्ध है। इस झील के आसपास की हरियाली भी आपका मन मोह लेगी। नवंबर के झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
माजुली आइलैंड (Majuli Island)
अगर आप नवंबर के महीने में असम की किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको माजुली आइलैंड पहुंच जाना चाहिए। माजुली आइलैंड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है।
माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। इस आइलैंड की खूबसूरती आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। इस आइलैंड को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है।
अगरतला (Agartala)
अगरतला, त्रिपुरा की राजधानी है। बांग्लादेश की सीमा पर मौजूद होने के चलते अगरतला देश का एक प्रमुख शहर भी माना जाता है। नवंबर में अगरतला घूमने के लिए भी नॉर्थ ईस्ट इंडिया का एक शानदार शहर है।
हरोआ नदी के किनारे अगरतला में आप उज्जयंत पैलेस, जंपुई हिल्स, चटगांव हिल्स और सिपाहीजला वन्यजीव अभयारण्य जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगरतला में आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। यहां यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Honeymoon In Dalhousie: डलहौजी में हनीमून का प्लान है, तो ऐसे बनाएं 3 दिनों का शानदार ट्रिप
जीरो वैली (Ziro valley)
अगर आप उत्तर और दक्षिण भारत में वैली घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो इस बार आपको जीरो वैली घूमने के लिए पहुंच जाना चाहिए। यह खूबसूरत वैली अरुणाचल प्रदेश में मौजूद है। जीरो वैली को अरुणाचल प्रदेश का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच में यहां जीरो वैली शांत उर शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। इस वैली में आप करीब हजार किस्म से अधिक पेड़-पौधे और फूलों को करीब से देख सकते हैं। खासकर यहां दुर्लभ ऑर्किड फूल पाए जाते हैं। बर्फबारी के समय इस वैली की खूबसूरती चरम पर होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@binoybarai,indiahikes/insta
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों