Best Places To Visit In July In India: जुलाई साल का एक ऐसा महीना होता है, जब भारत के लगभग सभी हिस्सों में मानसून पहुंच जाता है। मानसून के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा है। मानसून में कई लोग पहड़ों की तरफ तो कई लोग रेगिस्तान की तरफ घूमने के लिए निकल जाते हैं।
एक घुमक्कड़ व्यक्ति झमाझम बारिश और सुहावने मौसम में घूमने का मौका कभी भी नहीं भूलता है। बारिश के समय कभी लॉन्ग ड्राइव तो कभी झील के किनारे घूमने का एक अलग ही आनंद होता है।
ऐसे में अगर आप भी जुलाई के महीने में भारत की किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ हसीन पल बिताने पहुंच सकते हैं।
उदयपुर (Udaipur)
वैसे तो राजस्थान देश का सबसे गर्म राज्य माना जाता है, लेकिन जुलाई के महीने में जब बारिश होती है तो इस राज्य खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में उदयपुर घूमने के लिए एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक शहर माना जाता है।
झीलों की नगरी के नाम से फेमस यह शहर मानसून के समय एक साथ हजार से भी अधिक अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करता है। मानसून में झील किनारे हजारों सैलानी मौज-मस्ती करते हुए नजर आ जाएंगे।
उदयपुर में फ़तेह सागर झील, पिछोला झील, लेक पैलेस और सिटी पैलेस जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:India Monsoon Travel 2023: इस मानसून चलें भारतीय राज्यों के एक यादगार सफर पर
मसूरी (Mussoorie)
अगर आप मानसून में उत्तराखंड की किसी बेहतरीन और मनमोहक हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो फिर आपको मसूरी की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए।
मानसून के समय मसूरी की सुंदरता बेहद लुभावनी होती है। सड़क से लेकर पहाड़ और पहाड़ से लेकर झीलों के किनारे सिर्फ और सिर्फ बादल ही दिखाई देते हैं। कई बार बादल से पूरा शहर ढक जाता है। लेखक भी मानसून में मसूरी को एक्सप्लोर कर चुका है।
मसूरी में गन हिल, लाल टिब्बा, केम्प्टी फॉल्स और नाग टिब्बा जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
गंगटोक (Gangtok)
जुलाई के महीने में नॉर्थ ईस्ट की किसी हसीन जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो फिर आपको गंगटोक की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए। मानसून में इस शहर की खूबसूरती चरम पर होती है।
मानसून के समय जब गंगटोक शहर बादल से ढक जाता है, तो नजारा देखते ही बनता है। जुलाई के महीने में भी यहां ठंडी-ठंडी हवा चलती है। वैसे नॉर्थ ईस्ट चेरापूंजी के सबसे अधिक बारिश होती है, पर अधिक बारिश में यहां जाना सही नहीं माना जाता है।
गंगटोक में नाथुला पास, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक, हॉट स्प्रिंग्स और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली को मिला तिमारपुर झील का तोहफा, इस महीने से कर सकेंगे सैर सपाटा
कूर्ग (Coorg)
जुलाई की बारिश में दक्षिण भारत में किसी बेहतरीन जगह घूमने की बात होती है तो सबसे पहले कूर्ग का नाम जरूर लिया जाता है। यह एक मनमोहक हिल स्टेशन है जो दक्षिण भारत में घूमे जाने वाली सबसे टॉप जगहों में से एक है।
प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम वातावरण, हरी-भरी पहाड़ियों से परिपूर्ण कूर्ग परिवार, पार्टनर और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। समुद्र के किनारे मौजूद होने के चलते हैं मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों