दिल्ली को मिला तिमारपुर झील का तोहफा, इस महीने से कर सकेंगे सैर सपाटा

Timarpur Lake: अगर आप भी दिल्ली में रहते हुए भी खूबसूरत झील के बीच सैर सपाटा करना चाहते हैं, तो बहुत जल्द दिल्ली वाले तिमारपुर झील को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

timarpur lake delhi new tourist destination

Timarpur Lake Delhi: देश की राजधानी यानी दिल्ली अपनी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए विश्व भर में फेमस है। यह शहर देश का राजनीतिक केंद्र भी है, इसलिए विदेशी राजनयिक भी पहुंचते रहते हैं।

राजधानी में मौजूद लाल किला, इंडिया गेट, जामा मस्जिद और कुतुब मीनार आदि जगहों पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। कई बार इन जगहों पर इतनी भीड़ मौजूद रहती हैं कि लोग किसी नई जगह घूमने जाना पसंद करते हैं।

वैसे झील के किनारे घूमने की बात होती है, तो जयपुर, उदयपुर, भोपाल जैसे शहरों का लिया जाता था, लेकिन अब दिल्ली शहर भी धीरे-धीरे झीलों की नगरी बनाने जा रहा है।

दिल्ली को तिमारपुर झील का पहला तोहफा मिल चुका है। ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं तिमारपुर झील कब और कैसे घूमने पहुंच सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं।

40 एकड़ में फैली है झील

दिल्ली के बाहरी इलाके में मौजूद यह खूबसूरत झील खुलने से पहले ही लोगों के बीच काफी चर्चा की विषय बन चुकी है। दिल्ली और आसपास के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आम लोग यहां कब से घूमने जा सकते हैं।

यह खूबसूरत झील लगभग 40 एकड़ में फैली है। झील को लेकर कहा जा रहा है कि यह साफ पानी की झील होगी, जो दिल्ली की सबसे प्रमुख अट्रैक्शन में से एक होगी। आपको बता दें कि यह झील उत्तरी दिल्ली में है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली की हसीन जगहों में शुमार इन फॉरेस्ट में कब घूमने जा रहे हैं आप?

सैलानियों के लिए होगी विशेष सुविधा

इस खूबसूरत झील के किनारे-किनारे घूमना सैलानियों के बेहद ही खास होने वाला है। सैलानी यहां सिर्फ बोटिंग ही, नहीं बल्कि अन्य कई चीजों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।(दिल्ली का नाम कब, क्यों और कैसे पड़ा?)

कहा जा रहा है कि इस झील को एक खूबसूरत पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के साथ-साथ यहां फूड कैफे, ओपन एयर थियेटर और ऑडिटोरियम जैसी कई बेहतरीन चीजों का निर्माण हो रहा है।

झील को सिग्नेचर ब्रिज से भी जोड़ा जाएगा

about timarpur lake

झील की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और भी कई काम किया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस खूबसूरत झील को सिग्नेचर ब्रिज से भी जोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली और दिल्ली के आसपास के लोगों के लिए सिग्नेचर ब्रिज एक आकर्षण का केंद्र है। इस ब्रिज से झील का खूबसूरत नजारा देखने का मौका मिल सकता है।(यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद)

कब से घूमने जा सकते हैं तिमारपुर झील?

अगर आप इस खूबसूरत झील को एक्सप्लोर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस झील का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस खूबसूरत झील को जुलाई के पहले सप्ताह में सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि दिल्ली वालों के लिए यह पहली मानव निर्मित झील होने वाली है।

इसे भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

तिमारपुर झील कैसे पहुंचें?

how to reach timarpur lake

आपको यह भी बता दें कि इस झील के पास सबसे पास में विधान सभा मेट्रो स्टेशन है। मेट्रो स्टेशन से टैक्सी या कैब लेकर तिमारपुर झील घूमने जा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि झील से कुछ ही दूरी पर फेमस मजनू का टीला भी मौजूद है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@twitter)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP