Best Places To Visit In Bhilai: भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों का नाम लिया जाता है तो उसमें छत्तीसगढ़ का नाम जरूर शामिल रहता है। यह एक ऐसा राज्य है जो विशाल वनों से घिरा हुआ है।
छत्तीसगढ़ भारत का 10 वां सबसे बड़ा राज्य है। सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता के कारण यह राज्य अब धीरे-धीरे लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन भी बनते जा रहा है। इस राज्य में ऐसी कई अद्भुत जगहें मौजूद हैं जहां घूमने के लिए हर महीने लाखों सैलानी पहुंचते हैं।
छत्तीसगढ़ का भिलाई भी एक ऐसी जगह है जो अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक विविधता के चलते सैलानियों की पहली पसंद बन रही है। इस आर्टिकल में हम आपको भिलाई की कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
भिलाई में या भिलाई के आसपास घूमने की बात होती है तो सबसे पहले घटारानी वॉटरफॉल का नाम जरूर लिया जाता है। मुख्य शहर से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद यह वॉटरफॉल किसी जन्नत से कम नहीं लगता है।
छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच में मौजूद घटारानी वॉटरफॉल एक साथ कई अद्भुत दृश्यों को प्रस्तुत करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास हर समय हरियाली ही हरियाली रहती है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में हर दिन यहां हजारों को घूमने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के इन फेमस रेलवे ब्रिज से दिखाई देता है अद्भुत नजारा
भिलाई छत्तीसगढ़ का एक ऐसा शहर है जो लगभग हर तरफ से जंगल से धीर हुआ है। इस खूबसूरत शहर में मौजूद मैत्री बाग भी चार चांद लगाने का काम करता है। मैत्री बाग एक चिड़िया घर है जो घने जंगलों से घिरा हुआ है।
मैत्री बाग भिलाई का सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन पार्क है। इस खूबसूरत बाग में हजारों विलुप्त पेड़-पौधों को देखा जाता है। इस बाग में आसपास के लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। आपको बता दें कि मैत्री बाग को साल 1972 में यूएसएसआर और भारत के बीच दोस्ती के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया था। (छत्तीसगढ़ में घूमने की जगहें)
भिलाई की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम तेंदुला भी बखूबी तरीके से करता है। आपको बता दें कि तेंदुला एक बांध है। इस खूबसूरत बांध को मानव निर्मित का चमत्कार माना जाता है। (छत्तीसगढ़ के बेहतरीन हिल स्टेशन)
यह बांध तेंदुला नदी पर निर्मित है इसलिए इसे तेंदुला बांध के नाम से जाना जाता है। मानसून में इस बांध के आसपास हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर वीकेंड में यहां पिकनिक मनाने के लिए कई लोग परिवार के साथ भी पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: जुलाई से विदेश घूमना पर्यटकों के लिए हो सकता है महंगा, जानें क्यों?
भिलाई से कुछ ही दूरी पर मौजूद सियादेवी एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित स्थान है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए जुलाई में यहां सैलानी भी अधिक संख्या में घूमने के लिए पहुंचते हैं।
सियादेवी झरना सिया मैया मंदिर के लिया भी प्रसिद्ध है। मान्यता के अनुसार राम, लक्ष्मण और माता सीता वनवास के समय इसी स्थान पर ठहरे थे। इसके अलावा भिलाई में आप बम्बलेश्वरी मंदिर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
भिलाई पहुंचना बहुत आसान है। भिलाई रेलवे स्टेशन पहुंचकर इस खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। भिलाई के सबसे पास में रायपुर हवाई अड्डा है। यहां से टैक्सी या कैब लेकर भिलाई पहुंच सकते हैं। रायपुर हवाई अड्डा से भिलाई लगभग 42 किमी की दूरी पर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@dabanjansland,tourtravelworld)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।