herzindagi
Places To Visit In July For Couples in hindi

जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने के लिए इससे बेहतरीन कोई जगह नहीं, जल्दी पहुंचें

अगर आप भी जुलाई के महीने में पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं इन जगहों पर ज़रूर जाएं।
Editorial
Updated:- 2022-07-07, 18:23 IST

जुलाई का महीना और कल्पस के बीच एक खास किस्म का रिश्ता होता है, क्योंकि यह साल का वो महीना होता है जहां देश भर में मानसून का मौसम होता है। इस समय देश की लगभग सभी रोमांटिक जगहें कपल्स के स्वागत के लिए तैयार रहती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश या फिर राजस्थान जैसे शहर में मानसून के समय कपल्स घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में अपने पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन और रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

लोनावला (Lonavala)

best places to visit in july lonavala

इस समय मानसून का सबसे खुशनुमा मौसम किसी राज्य में तो उस राज्य का नाम है महाराष्ट्र। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र या मुंबई के आसपास रहते हैं और अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताना चाहते हैं तो फिर आपको लोनावला जाना चाहिए। मानसून के मौसम में यहां का वातावरण इतना अद्भुत रहता है कि देश के लगभग हर हिस्से से कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां आप भुशी डैम, भजा गुफाएं, रायवुड झील और राजमाची फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:मानसून में पहाड़ों को छोड़ राजस्थान की इन जगहों पर घूम आएं, जन्नत जैसे होगा अनुभव

उदयपुर (Udaipur)

best places to visit in july in udaipur

मानसून के समय राजस्थान में किसी जगह घूमने की बात होती है सबसे पहले उदयपुर का ही नाम लिया जाता है। बारिश में मौसम में इस शहर चमक और भी अधिक बढ़ जाती है। सिटी ऑफ़ लेक के नाम से फेमस इस शहर में पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। सुंदर महल और शानडर झीलों से सुसजित यह शहर भारत की सबसे रोमांटिक जगह के रूप में भी फेमस है। यहां आप पिछोला झील, फ़तेह सागर झील, लेक पैलेस और सिटी पैलेस भी घूमने जा सकते हैं।

नैनीताल (Nainital)

best places to visit in july for couples in nainital

अगर आप उत्तराखंड में पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी रोमांटिक जगह सर्च कर रहे हैं तो नैनीताल आपके लिए बेस्ट है। मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकती है। नैनीताल में आप अपने पार्टनर के साथ नैनी झील, नैना पीक, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, टीफिन टॉप और मॉल रोड़ जैसी बेहतरीन जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से वीकेंड में जाने के लिए एक बेस्ट जगह हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:घूमने का असली मजा है इन तैरने वाले होटल में रुकना, आप भी पहुंचे

केरल (Kerala)

Places To Visit In July in kerala

मानसून का केरल का एक खास रिश्ता है, क्योंकि यहां सबसे अधिक सैलानी मानसून में भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप आने वाले वीकेंड में पार्टनर के साथ बारिश का अद्भुत लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचा चाहिए। केरल में आप अल्लेप्पी, मुन्नार, वायनाड, थेक्कड़ी और कोच्चि जैसी अन्य कई जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां एक बार मानसून में घूमने बाद आप हर मानसून में पार्टनर के साथ जाना पसंद कर सकते हैं।

लोनावला, उदयपुर, नैनीताल और केरल के साथ-साथ आप आगरा, औली, शिमला, जयपुर और मसूरी जैसी रोमांटिक जगहों पर भी पार्टनर के साथ जुलाई के महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।