Best Places To Visit In Maharashtra: महाराष्ट्र हिंदुस्तान का एक ऐसा राज्य है, जो जीवंत संस्कृति, समृद्ध इतिहास के साथ-साथ हसीन और अद्भुत जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है।
महाराष्ट्र में स्थित बई, लोनावला, खंडाला, महाबलेश्वर, गेटवे ऑफ इंडिया और पंचगनी जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
लेकिन महाराष्ट्र में स्थित चंद्रपुर भी एक ऐसी हसीन और खूबसूरत है, जो आज तक सैलानियों की नजर से बची हुई है। चंद्रपुर एक ऐसी जगह है, जहां एक बार घूमने के बाद महाराष्ट्र के अन्य कई जिलों को भूल जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको चंद्रपुर की कुछ हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी परिवार, दोस्त और पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
चंद्रपुर में स्थित सबसे खूबसूरत जगहों पर घूमने की बात होती है, सबसे पहले ताडोबा नेशनल पार्क नाम जरूर लिया जाता है। मुख्य शहर से करीब 45 किमी की दूरी पर मौजूद तरोबा पार्क में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है।
ताडोबा नेशनल पार्क सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि कई जानवरों के लिए भी जाना जाता है। तरोबा पार्क टाइगर, तेंदुआ, सांभर हिरण, वाइल्ड बोर, भेड़ियां, गोर, चीतल, नीलगाय और दलदली मगरमच्छ के साथ-साथ अन्य कई विलुप्त जानवर के लिए जाना जाता है। इस पार्क में आप जंगली सफारी का भी बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Kayaking का लेना है मजा तो दक्षिण-भारत की इन हसीन जगहों पर पहुंचें
चंद्रपुर में स्थित विजासन गुफाएं सौ-दो सौ साल नहीं, बल्कि दो हजार साल से भी अधिक प्राचीन गुफाएं हैं। बौद्ध को समर्पित यह गुफाएं सैलानी के बीच भी काफी फेमस है।
विजासन गुफाओं के बारे में बोला जाता है कि यहां मौजूद सबसे बड़ी गुफा का निर्माण दूसरी शताब्दी में में किया गया था। विजासन की रहस्यमयी कहानियां, आकर्षण और ऐतिहासिक वजहों के चलते सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। कहा जाता है कि चंद्रपुर का प्राचीन इतिहास जानना हो तो यहां एक बार जरूर घूमने पहुंचना चाहिए। (जामनगर में भी की जा सकती है रोमांटिक वेकेशन)
चंद्रपुर में मौजूद मानिकगढ़ फोर्ट को कई लोग गढ़चंदूर फोर्ट के नाम से भी जानते हैं। समुद्र तल से करीब 500 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस भव्य फोर्ट का निर्माण 9वीं शताब्दी में नागा राजाओं के करवाया था।
मानिकगढ़ फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण काले पत्थरों से किया गया था। पहाड़ी की चोटी पर होने से चलते यह फोर्ट कई सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। फोर्ट के सबसे उच्चतम बिंदु से आसपास का नजारा देखते ही बनता है। यहां कई लोग सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप चंद्रपुर की यात्रा में किसी धार्मिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको भद्रावती जैन मंदिर पहुंच जाना चाहिए। यह भव्य मंदिर भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित है।
भद्रावती जैन मंदिर वास्तुकला के लिए काफी फेमस है। कहा जाता है कि मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ के काले रंग की प्रतिमा सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। इस प्रसिद्ध मंदिर की ऊंचाई करीब 512 सेमी. है। इस मंदिर के पास में एक खूबसूरत बगीचा भी मौजूद है, जहां आप घूमने के जा सकते हैं। इसके अलावा इस शहर में मौजूद महाकाली मंदिर भी घूमने जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel: विजयदुर्ग नहीं गए तो महाराष्ट्र घूमना हो सकता है बेकार, जल्दी प्लान बनाएं
चंद्रपुर पहुंचना बहुत ही आसान है। सबसे पास में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर एयरपोर्ट नागपुर में है। यहां से टैक्सी, कैब या लोकल बस लेकर चंद्रपुर जा सकते हैं। इसके अलावा मुंबई-वर्धा-चंद्रपुर रेल लाइन से भी चंद्रपुर शहर जुड़ा हुआ है। महाराष्ट्र के अन्य पड़ोसी राज्यों से यहां रेल के माध्यम से पहुंच सकते हैं। (हनीमून के लिए दक्षिण-भारत की हसीन जगहें)
इसके अलावा मुंबई और नासिक के अलावा अन्य कई शहरों से बस के द्वारा आसानी से चंद्रपुर पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।