जो लोग बीच घूमना पसंद करते हैं उनके लिए अंडमान एंड निकोबार एक बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। यही नहीं, वॉटर एक्टिविटीज के लिहाज से भी अंडमान मशहूर है। यहां आपको स्नॉर्कलिंग से लेकर स्कूबा डाइविंग जैसी तमाम अंडर वॉटर एक्टिविटीज करने को मिल जाएंगी। साथ ही, अगर आप द्वीप देखने के शौक़ीन हैं तो आपको अंडमान की ट्रिप एक बार जरूर प्लान करनी चाहिए। दरअसल, यहां पर्यटकों को एक से एक शानदार द्वीप देखने को मिलेंगे। वैसे तो द्वीपों की लिस्ट लंबी है, लेकिन अगर आप अंडमान की ट्रिप बना रहे हैं तो इसमें बाराटांग द्वीप को जरूर शामिल करें।
यह द्वीप घने मैनग्रूव जंगलों और अपनी जातीय आबादी के लिए जाना जाता है, जहां घूमने की बहुत सारी जगहें हैं जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए। बाराटांग द्वीप इसलिए जाना चाहिए क्योंकि यहां विशाल द्वीप, मनोरम समुद्र तट और चूना पत्थर की गुफाएं वो सबकुछ मौजूद हैं जो आपके वेकेशन मूड को सेट कर देंगे। मिडिल और नार्थ अंडमान के बीच स्थित बाराटांग द्वीप जो अंडमान एंड निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से तकरीबन 90 किलोमीटर दूर है। अपने खूबसूरत नजारों की वजह से बाराटांग द्वीप पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। हालांकि, कम कनेक्टिविटी की वजह से बहुत से पर्यटक बाराटांग द्वीप के बारे में नहीं जानते हैं, जिसके कारण वो अंडमान घूमने तो आते हैं लेकिन यहां नहीं जा पाते।
लाइमस्टोन केव को चूना पत्थर की गुफाएं भी कहा जाता है। बाराटांग द्वीप चूना पत्थर की गुफाओं के लिए मशहूर है। आप यहां जायेंगे तो आपको चूना पत्थर से बनी खूबसूरत गुफा देखने को मिलेगी, जहां अब पत्थरों ने कई तरह की आकृतियों का आकार ले लिया है। लाइमस्टोन केव में जाने के लिए आपको मैनग्रूव के जंगल के बीच से ले जाया जाएगा, जिसका नजारा बहुत खूबसूरत होता है।
आप चाहे तो मड वोल्कानो जाने के लिए नीलांबुर जेटी से जा सकते हैं। इसके अलावा आप इस स्थान तक पहुंचने के लिए कोई भी जलमार्ग या सड़क मार्ग चुन सकते हैं। मड वोल्कानो छोटे-छोटे मैला क्रेटर प्राकृतिक गैसों से बनते हैं जो कार्बनिक पदार्थों द्वारा उत्सर्जित होते हैं। मड वोल्कानो को देखने के लिए पर्यटकों की भारी संख्या आती है। अगर आप मड वोल्कानो देखने जा रहे हैं तो कुल मिलाकर आपको ये नजारा काफी पसंद आने वाला है।
इसे जरूर पढ़ें:एंडवेचर्स लोगों के लिए अंडमान में मौजूद हैं बहुत सी वाटर एक्टिविटीज, जानिए इनके बारे में
इसे धरती पर किसी जन्नत से कम नहीं समझा जाता क्योंकि पैरेट द्वीप का नजारा नेचुरल है और वहां आपको तोते भी देखने को मिलेंगे। नेचुरल ब्यूटी से भरपूर पैरेट द्वीप खूबसूरत है, जहां जाने के लिए आपको मैनग्रूव के घने जंगलों के बीच से होकर जाना पड़ेगा। हालांकि, यहां मैनग्रूव के घने जंगल भी किसी से कम नहीं हैं। ख़ास बात तो ये है कि पैरेट द्वीप पर आपको बहुरंगी तोते भी देखने को मिल जायेंगे।
बाराटांग द्वीप मैनग्रूव क्रीक के लिए मशहूर है। जब आप बाराटांग जेटी पर उतरेंगे तो यहां से लाइमस्टोन केव जाने के लिए बोट को बुक करनी होगी। ये बोट आपको मैनग्रूव के घने जंगलों के बीच से ही लेकर जाएगी, जिससे आप इन खूबसूरत नजारों को भी अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:जाना है अंडमान घूमने? ये टिप्स बचा सकती हैं आपका पैसा!
यह द्वीप गिटार के शेप में है, जिसकी वजह से इसका नाम गिटार द्वीप पड़ा है। अगर आप न्यूली मैरिड हैं तो आपको गिटार द्वीप जरूर जाना चाहिए। दरअसल, यह जगह न्यूली मैरिड कपल्स के बीच लोकप्रिय है। शहरी लाइफस्टाइल से बचने के लिए आप पर्यटक गिटार द्वीप जरूर घूमने जाते हैं क्योंकि ये एक निर्जन यानि कि डेजर्ट द्वीप है, जहां के नजारे दिल को छू लेने वाले हैं। यहां आप सिर्फ लॉन्ग द्वीप जेटी से ही आ-जा सकते हैं।
उम्मीद है कि अब बाराटांग जाते समय इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करेंगे। आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा, हमें जरूर बताएं।
Image Credit: travel traingle, experience andaman, hindustan times
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।