इस बार इन परफेक्ट जगहों पर घूमकर मनाएं गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कुछ जगहों पर इस त्योहार की खास रौनक देखने को मिलती है।

places to visit on ganesh chaturthi
हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है गणेश चतुर्थी, जिसे धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन कुछ जगहों पर इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस साल 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस अवसर पर लोग भगवान गणेश की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित करते हैं। यही नहीं लोग अपने घरों में भी गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करते और पूजा अर्चना करते हैं।

वैसे महाराष्ट्र में इस त्योहार को पूरे ढोल और नगाड़े के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ लोग खास गणेश उत्सव के लिए महाराष्ट्र जाते हैं। हालांकि महाराष्ट्र के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट कर सकते हैं। यही नहीं इन जगहों पर गणेश उत्सव की तैयारी काफी समय पहले ही शुरू हो जाती है। तो चलिए जानते हैं गणेश उत्सव आप किन-किन शहरों में जाकर सेलिब्रेट कर सकते हैं।

गोवा

goa for celebration

छुट्टियां बिताने के अलावा गोवा में फेस्टिवल की भी खास रौनक देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां गणेश उत्सव खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है, जहां मस्ती के साथ-साथ लोगों के बीच जबरदस्त उल्लास भी देखने को मिलता है। यहां गणेश की प्रतिमाएं खास तरीके से बनाई जाती है, जिसके लिए सुपारी, बेंत, बांस और नारियल जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। गोवा में गणेश उत्सव के लिए मापुसा और मार्सेला जा सकते हैं। दरअसल मापुसा में गणेशपुरी और खंडोला में प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं, जहां भव्य तरीके से गणेश उत्सव मनाया जाता है। गोवा आने के बाद आप कैब या फिर शेयर गाड़ी कर यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

पुणे

महाराष्ट्र में पुणे खूबसूरत शहरों में से एक है, जिसे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां राजा -महाराजाओं के समय से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पुणे में गणेश चतुर्थी कलर के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहां गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाए जाते हैं। बता दें कि पुणे में भगवान गणेश के कई फेमस और खूबसूरत मंदिर हैं। जिसमें केसरीवाडा गणपती, कस्बा गणपति, तांबडी जोगेश्वरी गणपती आदि शामिल हैं। गणेश उत्सव के दौरान लोग रंग और गुलाल उड़ाते हैं और खुशी मनाते हैं। अगर आप पुणे में हैं तो इन मंदिरों में जरूर जाएं।

हैदराबाद

ganesh utsav

Recommended Video

Embed Code:
दक्षिण भारत में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की बात आती है तो हैदराबाद का नाम जरूर लिया जाता है। गणेश उत्सव मनाने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। खास बात है कि यहां गणेश उत्सव विनायक चतुर्थी से शुरू होते हैं और अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होते हैं। इसके बाद लोग गणेश की प्रतिमाओं को पानी में विसर्जित कर देते हैं। हैदराबाद में इस खास अवसर पर हजारों पंडाल लगाए जाते हैं। चैतन्यपुरी,दुर्गम चेरुवीयू, खैरताबाद, पुराने शहर आदि जगहों पर खूबसूरत पंडाल लगाए जाते हैं। अगर आप हैदराबाद में हैं तो इन जगहों पर जाकर गणेश उत्सव सेलिब्रेट कर सकते हैं।

दिल्ली

Hyderabad

वैसे को दिल्ली में हर त्योहार की एक अलग रौनक देखने को मिलती है। गणेश चतुर्थी के लिए तैयारी लोग काफी पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस दिन गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने के अलावा लोग गुलाल और फूलों से भी उत्सव सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि दिल्ली में सरोजनी नगर में विनायक मंदिर है, जहां गणेश चतुर्थी के दिन सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए लोगों की लाइन लगजाती है। यही नहीं यहां पंडाल भी बनाए जाते हैं। सरोजनी नगर के अलावा लक्ष्मी नगर, नेताजी सुभाष प्लेस और मधुबन चौक में भी पंडाल लगाए जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही,अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP