herzindagi
Manali Paragliding Places

मनाली की इन जगहों पर की जा सकती है पैराग्लाइडिंग

अगर आप मनाली में पैराग्लाइडिंग करने का आनंद उठाना चाहते हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-10-09, 10:00 IST

जब भारत में घूमने की बेहतरीन जगहों की होती है तो उसमें मनाली का नाम अवश्य लिया जाता है। यह एक ऐसा स्थान है, जो सालभर सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां का ठंडा वातावरण मन को बेहद लुभाता है। इतना ही नहीं, मनाली में स्थित में हिडिम्बा मंदिर और बौद्ध मठ भी बेहद प्रसिद्ध है। हालांकि, यह स्थान अपने स्पोर्ट्स एडवेंचर्स एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है।

अगर आप यहां पर हैं तो ऐसे में आप रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, जिप लाइनिंग और ज़ोरबिंग आदि का आनंद उठा सकते हैं। अगर आपको पैराग्लाइडिंग करना अच्छा लगता है तो यहां पर ऐसे कई स्थान हैं, जहां पर आप पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई से ग्लाइडर को एक बेहद ही सुंदर दृश्य दिखाई पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मनाली के ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकते हैं-

फातरू

Paragliding In Fataru

अगर आप पैराग्लाइडिंग के दौरान एक लंबी उड़ान भरना चाहते हैं तो आपको यहां पर पैराग्लाइडिंग करनी चाहिए। यह स्थान मनाली में सबसे बेहतरीन(जगह) पैराग्लाइडिंग का अनुभव प्रदान करता है। अगर आपको पहले से ही पैराग्लाइडिंग का अनुभव है तो फातरू में आपको यकीनन बेहद मजा आएगा। आसमान से आपको एक बेहद ही शानदार नज़ारा देखने का मौका मिलता है।

इसे भी पढ़ें-पैराग्लाइडिंग की हैं शैकीन, तो भारत की इन पांच जगहों पर जाना न भूलें

सोलंग घाटी

सोलंग घाटीमें पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद है। मनाली से मात्र 15 किमी की दूरी पर सोलंग घाटी में अधिकतर सैलानी पैराग्लाइडिंग करते हैं। यहां की हरियाली व प्राकृतिक खूबसूरती आपके अनुभव को और भी अधिक यादगार बनाती है।

कांगड़ा घाटी

एडवेंचर के दीवाने लोगों के लिए पैराग्लाइडिंग के लिए यह एक बेहद ही अद्भुत स्थान है। पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान बीर के शानदार नज़ारों से उड़ान भरती है, जबकि लैंडिंग बिलिंग के सुंदर क्षेत्र में होती है। इस स्थान पर अगस्त से नवंबर के महीनों के बीच पैराग्लाइडिंग का अनुभव प्राप्त करने के लिए कई सैलानी आती है। यहां तक कि इन महीनों के दौरान यहां पर वार्षिक हिमालयन पैराग्लाइडिंग प्री-इवेंट भी आयोजित किया जाता है।

माहरी

Paragliding in valleys

मनाली में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध स्थान में से एक है माहरी। यह पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है और धौलाधार रेंज का शानदार दृश्य पेश करता है। आप यहां पर आकाश में एक पंछी की भांति उड़ते हुए हुए कुछ अविस्मरणीय दृश्यों को देखते हैं। लगभग 3360 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माहरी में पैराग्लाइडिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद है।

इसे भी पढ़ें-मनाली की भीड़-भाड़ से दूर इन बेहतरीन जगहों पर घूमने का है एक अलग ही मज़ा

बिजली महादेव

Paragliding in Bijli Mahadev

मनाली में ट्रेकिंग के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक बिजली महादेव है। यह मनोरम स्थान पैराग्लाइडिंग करने के लिए बहुत अच्छा है और पैराग्लाइडिंग का अनुभव प्राप्त कर चुके लोग यहां पर यह एडवेंचर्स स्पोर्ट का आनंद लेते हैं। यह शानदार कुल्लू घाटी में(इन बेहतरीन जगहों पर घूमने का है असल मज़ा )स्थित है, जो पार्वती रेंज से घिरा हुआ है। यह स्थान पवित्र बिजली महादेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

तो अब आप जब भी मनाली जाएं तो इन जगहों पर पैराग्लाइडिंग का अनुभव करें। साथ ही अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य शेयर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।