Tue Apr 21, 2026 | Updated 04:15 PM IST
india beautiful destination for short trip

Summer Travel Tips: 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा मजा

Travel Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबी छुट्टी लेना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में अगर आपको सिर्फ 2-3 दिन का ही समय है, तो भी आप एक अच्‍छी ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप तीन द‍िन में अच्‍छे से घूम कर आ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-21, 14:13 IST

भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने के लिए एक से एक जगहें मौजूद हैं। यहां हर सीजन में घुमक्कड़ों की कमी नहीं होती है। जब मन करता है लोग बैग पैक करते हैं और घूमने के लिए निकल जाते हैं। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है तो कुछ लोग बीच पर चिल करने के लिए जाते हैं, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी को भी लंबी छुट्टी मिलना पॉसिबल नहीं होता है।

ऐसे में अगर किसी को 2-3 दिन का समय मिलता है तो सबसे पहले यही ख्याल आता है कि कहीं घूमने के लिए निकल जाएं। खास बात तो ये है कि इस साल 2026 में कई लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहे हैं। हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप 3 दिन में आराम से घूम सकती हैं। खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा और आपको मजा भी खूब आएगा। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

india beautiful destination (1)

गोवा

अगर आपको बीच पर रिलैक्स या चिल करना है और आपको नाइट लाइफ पसंद है तो भारत में गोवा से बेहतर कोई जगह है ही नहीं। गोवा 3 दिन की ट्रिप के लिए बेस्ट है। यहां के बीच (Baga, Calangute) काफी फेमस हैं। आपको यहां पर होटल और स्कूटी आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Mussoorie से सि‍र्फ 2 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत ह‍िल स्‍टेशन, द‍िल जीत लेंगे यहां के नजारे

मैक्लोडगंज

अगर आप हिल स्टेशंस पसंद हैं तो आप मैक्लोडगंज जा सकती हैं। यहां पर आपको बौद्ध मठ और तिब्बती कल्चर देखने को मिलेगा। साथ ही आप यहां ट्रेकिंग का मजा भी ले सकती हैं। अगर आपके पास बजट कम है और अच्छी जगह एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो ये जगह बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- ज‍िभी से लेकर हाफलोंग तक... Family Trip के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशंस, कम बजट में मिलेगा जन्नत का अहसास

पुदुचेरी

आपको बता दें कि पुदुचेरी को मिनी फ्रांस भी कहा जाता है। यहां की रंग-बिरंगी गलियां और कैफे बहुत खूबसूरत होते हैं। यहां के फ्रेंच आर्किटेक्चर आपको विदेश जैसा वाइब देंगे। आप यहां पर साइकिल या स्कूटी से आराम से घूम सकती हैं।

india beautiful destination (2)

उदयपुर

राजस्थान की गिनती तो वैसे भी भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में होती है। यहां पर एक से एक खूबसूरत जगह हैं। उदयपुर भी उन्हीं मे से एक है। अगर आप कुछ अलग और रॉयल एक्सपीरियंस लेना है तो आप उदयपुर जा सकती हैं। यहां पर झीलों और महलों की खूबसूरती दिल जीत लेती है।

यह भी पढ़ें- श‍िमला-मनाली नहीं, दिल्ली-NCR से 250 क‍िलोमीटर दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा लग्जरी वादियों का मजा

ऋषिकेश

ऋषिकेश तो लोगों का ऑल टाइम फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है। ये जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए। यहां आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा ले सकती हैं। साथ ही यहां का बंजी जंपिंग भी काफी फेमस है। इसके अलावा गंगा किनारे बैठने में एक अलग ही सुकून मिलता है।

यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने

तो अगर आपके पास 3 दिन का समय है, तो भी आप एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकती हैं। हमने आपको जिन जगहों के बारे में बताया है, यहां आप 3 दिन में आराम से घूम सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।