
भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां घूमने की कई जगहें मौजूद हैं। साथ ही इस देश में घुमक्कड़ों की कमी भी नहीं है। गर्मियों में तो घूमने वालों की संख्या बढ़ जाती है। इस मौसम में लोग पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली देख हर किसी का मन खुश हो जाता है। आमतौर पर लोग गर्मियों में शिमला-मनाली, नैनीताल, मसूरी और ऋषिकेश जाना पसंद करते हैं।
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दिल्ली से यही जगहें पास हैं और यहां आसानी से पहुंचा भी जा सकता है। ऐसे में अगर आप कोई नई जगह एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी दूरी मसूरी से करीब 2 घंटे की है। आइए इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानते हैं जहां की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। आइए जानते हैं-
-1776334550190.jpg)
हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, उसका नाम चंबा है। ये मसूरी से करीब 57 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये जगह उत्तराखंड की टिहरी गढ़वाल जिले में है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 1676 मीटर है। यहां का वातावरण इतना शांत है कि कोई भी यहां जाएगा तो उसका वापस आने का मन नहीं करेगा। यहां पहुंचते ही आपको चारों ओर हरियाली और पहाड़ देखने को मिलेंगे। अगर आप रिलैक्सिंग ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो चंबा जरूर जाएं।
यह भी पढ़ें- जिभी से लेकर हाफलोंग तक... Family Trip के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशंस, कम बजट में मिलेगा जन्नत का अहसास
सुरकंडा देवी मंदिर- Surkanda Devi Temple यहां की सबसे फेमस जगह में से एक है। ये मंदिर पहाड़ों की ऊंचाई पर बना हुआ है। यहां से आसपास के शानदार व्यू देखने को मिलते हैं। यहां ट्रैकिंग करके पहुंचा जा सकता है।
टिहरी झील- Tehri Lake चंबा से ज्यादा दूर नहीं है। अगर आपको बोटिंग का शौक है तो यहां जा सकती हैं। पानी और पहाड़ों को एक साथ देखना, बहुत ही खूबसूरत लगता है।
यह भी पढ़ें- शिमला-मनाली नहीं, दिल्ली-NCR से 250 किलोमीटर दूर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, कम बजट में मिलेगा लग्जरी वादियों का मजा
सेब के बाग- चंबा में सेब के बाग भी काफी फेमस है। यहां का नजारा बहुत ही सुकून भरा होता है। अगर आप चंबा जा रही हैं तो यहां जरूर जाएं।
-1776334560786.jpg)
यह भी पढ़ें- Vaishno Devi Trip: माता के दरबार के पास बसी हैं ये जन्नत जैसी जगहें, दर्शन करके जरूर जाएं घूमने
Mussoorie से चंबा की दूरी करीब 57 किलोमीटर की है। आप कार या टैक्सी से यहां पर आसानी से पहुंच सकती हैं। इस दौरान आपको रास्तों में खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Honeymoon Destination: कूर्ग या मुन्नार, हनीमून कपल के लिए कौन-सा है बेस्ट और रोमांटिक डेस्टिनेशन?
तो अगर आप भी हर बार शिमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी ही जाती थीं, तो इस बार मसूरी से पास बसे चंबा घूमने का प्लान बना लें। यहां घूमकर आपको सुकून का एहसास होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।