herzindagi
best museums in kerala main

केरल में स्थित हैं यह बेहतरीन म्यूजियम्स, जानिए इनके बारे में

केरल की प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा। लेकिन आज हम आपको यहां पर स्थित कुछ बेहतरीन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2021-05-19, 12:33 IST

जब भी भारत के फेमस हॉलिडे डेस्टिनेशन की बात होती है तो उसमें केरल का नाम अवश्य लिया जाता है। इसे हनीमून हॉलिडे डेस्टिनेशन से लेकर फैमिली ट्रिप के लिए केरल से बेहतर दूसरी जगह हो ही नहीं सकती। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है और समुद्र तटों, पार्कों और मंदिरों जैसे असंख्य पर्यटक आकर्षण है, जो केरल को घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान बनाता है।

हालांकि, यहां का सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य की लुभावा नहीं है, बल्कि यहां पर आपको कुछ बेहतरीन संग्रहालय भी देखने को मिलेंगे। यह केरल के गौरवशाली अतीत की एक संपूर्ण जानकारी देते हैं। ये संग्रहालय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं। इसलिए यहां पर आने वाले हर पर्यटक को इन संग्रहालयों के बारे में जरूर जानना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको केरल में स्थित कुछ बेहतरीन म्यूजियम्स के बारे में बता रहे हैं-

इंडो-पोर्टुगीज म्यूजियम, कोच्चि

Indo Portuguese Museum inside

पुर्तगाली कोचीन का अनिवार्य हिस्सा रहे हैं। फोर्ट कोच्चि में स्थित, इंडो-पोर्टुगीज म्यूजियम भारत और पुर्तगाल के सांस्कृतिक संबंधों के बारे में बताता है। म्यूजियम एरिया की कला और वास्तुकला पर पुर्तगाली प्रभाव दिखाता है। इसलिए अगर आप केरल के इतिहास को गहराई से देखना चाहती हैं तो ऐसे में इंडो-पोर्टुगीज म्यूजियम का दौरा आपको अवश्य करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें:बच्चों के साथ घूमने की कर रही हैं तैयारी, तो दिल्ली के इन 5 म्यूजियम में जरूर जाएं

नेपियर म्यूजियम, त्रिवेंद्रम

napier museum inside

इस म्यूजियम का नाम मद्रास के पूर्व गवर्नर जनरल, जॉन नेपियर के नाम पर रखा गया है। इस म्यूजियम में भारतीय, चीनी, केरल और मुगल शैलियों की एक बेहतरीन वास्तुकला का मिश्रण देखने को मिलता है। यह म्यूजियम शहर में एक लैंडमार्क है। इस म्यूजियम को रॉबर्ट चिशोल्म द्वारा डिजाइन किया गया था। यह बेहतरीन पुरातात्विक और ऐतिहासिक कलाकृतियों का घर है, जिसमें आपको एक मंदिर रथ और कांस्य मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

हिल पैलेस आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम

hill palace museum inside

एक बार कोच्चि के राजाओं का आवासीय महल हुआ करता था जिसे अब एक पुरातत्व म्यूजियम में बदल दिया गया है। अगर आप राजाओं के शाही जीवन को करीब से देखना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस म्यूजियम को अवश्य देखें। म्यूजियम में मुकुट और आभूषणों का कलेक्शन, पुरानी मूर्तियां, सुंदर पेंटिंग, आदि प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में घूमते समय आपको पता चल जाएगा कि तब कौन से सिक्के इस्तेमाल किए जाते थे या महिलाएं क्या पहनती थीं। हिल पैलेस 19 वीं शताब्दी में बनाया गया था और 54 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।

केरल लोकगीत और कल्चरल म्यूजियम

culture musiam inside

केरलराज्य संस्कृति और विरासत में समृद्ध है। यहां पर आपको केरल के विभिन्न प्रकार के नृत्य और कला के रूप देखने को मिलेंगे। केरल लोकगीत और कल्चरल म्यूजियम में आपको दक्षिण भारत की कला और विरासत का पता लगाने का मौका मिलेगा। म्यूजियम के अंदर हैंडपेंटेड छत, लोक कला कठपुतलियों, विशिष्ट संगीत वाद्ययंत्र और वास्तुकला के नमूने देखने को मिलेंगे। यदि आप चाहें, तो आप भरतनाट्यम, कथकली, और मोहिनीअट्टम जैसे खूबसूरत नृत्य प्रदर्शनों को देखने का आनंद भी ले सकती हैं।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम

Kerala Science and Technology inside

अगर आप त्रिवेंद्रम में हैं, तो साइंस एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम में जाना ना भूलें। यह आपका साइंस के प्रति प्यार को बढ़ाएगा। इसके अलावा, इस म्यूजियम में सीखने के लिए बहुत कुछ है। अगर आप यहां पर है तो साइंस रिलेटिड शो को देखना ना भूलें। यह बच्चों के लिए यकीनन बेहद मजेदार साबित होगा।

इसे जरूर पढ़ें:इस देश में खुला दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम

प्रियदर्शनी प्लैनिटेरीअम

Priyadarshini Planetarium inside

अगर आप सितारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हैं, तो त्रिवेंद्रम में प्रियदर्शनी प्लैनिटेरीअम जाने का सबसे अच्छा तरीका है। आप वास्तव में सितारों तक नहीं पहुंच सकते हैं लेकिन आप उनके कितने करीब पहुंच सकते हैं। यह एक प्लैनिटेरीअम है, जहां आप सबसे आकर्षक तरीके से अपने ब्रह्मांड के बारे में जान सकती हैं। यह प्लैनिटेरीअम साइंस एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम का एक हिस्सा है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: wikimedia, traveltriangle.com, keralatourism

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।