herzindagi
list of Andhra Pradesh Museum

आंध्र प्रदेश में स्थित हैं ये बेहतरीन म्यूजियम, जानिए

अगर आप आंध्र प्रदेश जा रही हैं तो आपको वहां पर स्थित कुछ म्यूजियम को भी जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2022-10-13, 12:57 IST

आंध्र प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसका अपना एक समृद्ध इतिहास है और इसलिए ऐतिहासिक दृष्टिकोण से इस राज्य को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। इतना ही नहीं, यहां पर आने वाले पर्यटक कई खूबसूरत मंदिरों से लेकिन नदियों तक को देखना व घूमना पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश प्राकृतिक रूप से जितना खूबसूरत है, यहां पर स्थित म्यूजियम भी अपनी विविध संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आंध्र प्रदेश में एक या दो नहीं, बल्कि कई म्यूजियम स्थित हैं। जो इस भूमि की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रकट करते हैं। यही कारण है कि आंध्र प्रदेश की आपकी यात्रा तब तक पूरी नहीं हो सकती है, जब तक कि आप इन म्यूजियम को देख ना लें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको आंध्र प्रदेश में स्थित कुछ म्यूजियम के बारे में बता रहे हैं-

सालार जंग म्यूजियम

यह हैदराबाद में स्थित एक आर्ट म्यूजियम है। इस म्यूजियम में दुनिया के कई हिस्सों जैसे अमेरिका, मिस्र, जापान, चीन आदि से बहुत सारी मूर्तियां, कारपेट व अन्य कई तरह की कलाकृतियां मौजूद हैं। यह म्यूजियम देश के तीन नेशनल म्यूजियम में से एक है। इस म्यूजियम में आपको राजा रवि वर्मा की पेंटिंग, औरंगजेब की तलवार, टीपू सुल्तान की अलमारी, नेपोलियन के फर्नीचर और कई अन्य सामग्री स्थित हैं।

एपी स्टेट आर्कियोलॉजी म्यूजियम

AP State Archaeology Museum in hyderabad

यह म्यूजियम हैदराबाद में स्थित है और राज्य का सबसे पुराना म्यूजियम है, जिसे 20वीं सदी की शुरुआत में स्थापित किया गया था। इस म्यूजियम में आपको इजिप्ट का ममी कलेक्शन देखने को मिलेगा, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। बता दें कि इन्हें निजामों ने 1000 पाउंड में खरीदा था।

निजाम म्यूजियम

इस म्यूजियम में उन उपहारों को रखा गया है, जो हैदराबाद के अंतिम निजाम को मिले थे। इसमें स्मृति चिन्ह के अलावा उपहार और अन्य कुछ चीजों का एक विशाल संग्रह है जो अंतिम निज़ाम को उनके रजत जयंती समारोह के दौरान मिला था। यहां पर चांदी के कई मॉडल, मदर-ऑफ-पर्ल से बने बॉक्स, सोने के बक्से, चांदी के हाथी, जगुआर वी विंटेज कार आदि रखे गए हैं।

आईएनएस कुरसुरा

INS Kursura Museum in andhra pradesh

अगर आप आंध्र प्रदेश में कुछ अलग अनुभव करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको आईएनएस कुरसुरा को अवश्य देखना चाहिए। यह देश की चौथी पनडुब्बी है और 31 साल की सेवा के बाद यह पनडुब्बी अब विशाखापत्तनम में एक म्यूजियम शिप में बदल गई है। यह विशाखापत्तनम के बंदरगाह पर स्थित है और आंध्र प्रदेश जाने वाले हर व्यक्ति को इसे अवश्य देखना चाहिए। अगर आप भी पनडुब्बी के आंतरिक भाग को देखने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो यह म्यूजियम आपकी इस इच्छा को पूरा करेगा। (आंध्र प्रदेश की खूबसूरत डेस्टिनेशन्स)

इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे केरल भी है फीका

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम

यह म्यूजियम अपने स्टफ ऐनिमल के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर आपको जीवित और विलुप्त हो चुके जानवरों के स्टफ ऐनिमल का कलेक्शन देखने को मिलेगा। यहां पर कई इंडियन एनिमल्स, पक्षियों और अन्य जीवों के चित्र आदि रखे गए हैं। इसलिए इस म्यूजियम को बच्चों के घूमने के लिए काफी अच्छा स्थान माना गया है।

सुधा कार म्यूजियम

Sudha Car Museum in hyderabad

यह एक बेहद ही अनोखा म्यूजियम है और कार लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आपको कई बेहतरीन कारों का कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। यह म्यूजियम राज्य की राजधानी में स्थित है और इसे देखने के लिए हजारों पर्यटक यहां पर आते हैं।

इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश के चित्तूर शहर के बारे में कितना जानते हैं आप?

बिड़ला साइंस म्यूजियम

यह एक साइंस म्यूजियम है जो हैदराबाद में स्थित है। यह अपने साइंस सेंट, डायनासोरियम और आर्ट गैलरी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। डायनासोरियम में 160 मिलियन वर्ष पुराने डायनासोर की पूरी प्रदर्शनी देखने का अवसर मिलता है।

तो अब आप भी इन म्यूजियम को अवश्य देखें और अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन पर शेयर कीजिएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Wikimedia, hyderabadtourism

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।