herzindagi
honeymoon destination to visit in march  in india

Honeymoon Destination: मार्च महीने में ढूंढ रहे हैं हनीमून के लिए बेस्ट जगह, तो बनाएं भारत की इन जगहों पर जाने का प्लान

मार्च महीने में घूमने के लिए कई ऐसी जगहें है जहां का मौसम हल्का ठंडा और हल्का गर्म रहता है। हनीमून के लिए अक्सर लोग ऐसी जगहों की तलाश करते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-13, 18:00 IST

शादी के बाद कपल्स का सबसे पहला काम होता है हनीमून पर जाना। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं है, क्योंकि एक अच्छी लोकेशन ढूंढना कपल्स के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ किसी खास लोकेशन पर हनीमून मनाएं। क्योंकि यह उनकी पूरी लाइफ के लिए यादगार होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रैवल खर्चे के साथ-साथ भारत के सबसे अच्छे लोकेशन के बारे में भी बताएंगे। 

श्रीनगर 

Honeymoon Destination

अगर आप मार्च महीने में हनीमून के लिए किसी खास लोकेशन को सर्च कर रहे हैं, तो जम्मू और कश्मीर राज्य के सबसे बड़े शहर श्रीनगर में जाने का प्लान बना सकते हैं। श्रीनगर में मार्च के महीने में आपको कभी-कभी बारिश भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में मौसम और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाता है। बारिश पूरे श्रीनगर को ताजगी से भर देता है, इसलिए कपल्स के लिए ये जगह बेस्ट है। 

  • मार्च महीने में श्रीनगर का मौसम- इस महीने में  हल्की वसंत ऋतु की तरफ मौसम बढ़ रहा होता है। जिससे श्रीनगर का तापमान ग 2°C से 12°C के बीच रहता है। (इंदौर की इन जगहों पर बनाएं हनीमून का प्लान)
  • श्रीनगर की सड़कें- अच्छे मौसम की वजह से मार्च महीने में यहां की सड़कें अधिक प्रभावित नहीं होती। इसलिए आप आसानी से कहीं भी ट्रैवल कर पाएंगे और ट्रैफिक की समस्या से बचेंगे। जो रास्ते बर्फ की वजह से बंद कर दिए जाते हैं, मार्च महीने में लगभग खोल दिए जाते हैं। 
  • घूमने के लिए जगह-  इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, शालीमार बाग, निशात बाग, डल झील, निगीन झील, परी महल और चार चिनार जैसी कई जगह है घूमने के लिए हैं। 
  • खर्चा- यहां हनीमून मनाने का कुल खर्चा लगभग 30 हजार से 40 हजार तक आता है। 

इसे भी पढ़ें- Himachal Travel: हिमाचल की हसीन वादियों में छिपा यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं, जल्दी प्लान बनाएं 

जैसलमेर 

Honeymoon Destinations

मार्च महीने में जैसलमेर घूमना एक स्वर्ग जैसे अहसास होता है। क्योंकि मार्च महीने में जैसलमेर का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है। घूमने के लिए अक्सर लोग मार्च महीने का ही चुनाव करते हैं। रेगिस्तान के बीच में पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिताना आपकी सारी समस्या को दूर कर देगा। यहां आप रेत के टीले, डेजर्ट सफारी, किले और महल देखने जा सकते हैं। यहां आप ऊंट सफारी और जैसलमेर किले की यात्रा करना न भूलें।

  • कैसे पहुंचे- जोधपुर हवाई अड्डे  से आप यहां पहुंच सकते हैं। 
  • हनीमून के लिए टेंट का पैकेज- प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये से शुरू होता है। 
  • खर्चा- यहां हनीमून मनाने के लिए कुल खर्चा 20 हजार से 30 हजार रुपये तक आता है। 
  • मार्च महीने में जैसलमेर - यहां10°c to 27° के बीच तापमान रहता है।

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

 

कूर्ग

kurg

कर्नाटक का ये खास हिल स्टेशन कपल्स के लिए मार्च महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं। क्योंकि इस समय यहां का मौसम हल्का ठंडा रहता है। इसलिए आपको न तो अधिक गर्मी का अहसास होगा और न ही अधिक गर्मी। 

  • तापमान- मार्च में 20-35 डिग्री के बीच औसत तापमान रहता है।  (इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)
  • करने के लिए चीजें- यहां आप यात्रा, ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी चीजें कर सकते हैं। 
  • घूमने के लिए जगह- एबी फॉल्स, मंडल पट्टी व्यू पॉइंट, नामद्रोलिंग मठ, पुष्पगिरी वन्यजीव अभयारण्य , ताडियांदामोल पीक और इरुप्पू फॉल्स घूमने जा सकते हैं। 
  • खर्चा- यहां हनीमून मनाने के लिए कुल खर्चा 20 से 30 हजार रुपये तक आता है। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।