इन दिनों अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो लोग अब दिल्ली की आबोहवा से बाहर निकलने की सोच रहे हैं क्योंकि इस समय दिल्ली की हवा बहुत दूषित है और हेल्दी रहने के लिए स्वच्छ पर्यावरण एक अहम भूमिका निभाता है। अगर आप भारत में ही डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, जहां आपको स्वच्छ वातावरण के साथ घूमने और खाने-पीने का भी मौका मिले, तो अब आपको अपने दिमाग पर जोर डालने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको भारत के बेस्ट इको- फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं...
खोनोमा गांव, नागालैंड
तो सबसे पहले हम आपको भारत के नागालैंड राज्य की तरफ लेकर चलते हैं। यहां हम आपको 'खोनोमा गांव' घूमने की सलाह देंगे क्योंकि इसे 'ग्रीन विलेज’ यानी हरित गांव के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह ईको-फ्रेंडली डेस्टिनेशन पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। यह गांव नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 20 किमी दूरी पर स्थित है। इस गांव में चारों ओर हरियाली है। इसके अलावा, यहां प्लास्टिक और पॉलीथीन का उपयोग बहुत कम किया जाता है और जगह-जगह सड़कों पर कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन बनाए गए हैं। अगर आप इस गांव का रुख करते हैं, तो आपको यहां आदिवासी, जनजाति समुदाय से मिलने और उनकी संस्कृति, आजीविकाओं के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। यहां आप पारंपरिक खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां आपको मीट की सब्जी के साथ चावल दिए जाते हैं। इसके अलावा, लाल चावल और पत्ता गोभी यहां का मुख्य व्यंजन है।
मावलिननॉन्ग विलेज, मेघालय
अब हम आपको मेघालय के मावलिननॉन्ग विलेज की ओर लेकर जाते हैं, जो एशिया में सबसे स्वच्छ गांव के रूप में जाना जाता है। यह पूरी तरह से ईको- फ्रेंडली डेस्टिनेशन है क्योंकि यहां भी प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, यहां की सड़कें बिल्कुल साफ होती हैं क्योंकि यहां के लोग साफ- सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं, यहां के कई गेस्ट हाउस बांस से बने हुए हैं। इस गांव में खाद बनाना और पौधारोपण करना लोगों के मुख्य कार्य हैं। इसके अलावा, यहां आपको मावलिननॉन्ग वाटरफॉल, सुंदर पुल, टी स्टॉल, ऑर्गेनिक फूड रेस्टोरेंट्स आदि में घूमने और खाने का भी मौका मिलेगा। तो आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- गोमती नदी पर ऊंट की सवारी करने से लेकर तुलाभार जैसी एक्टिविटीज का द्वारका में लें आनंद
लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं होता है लेकिन हिमाचल बहुत बड़ा है, जहां घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है। ऐसे में पर्यटकों को लिए बेस्ट ईको- फ्रेंडली जगह ढूंढने में थोड़ी दिक्कत हो जाती है। ऐसे में आप लाहौल स्पीति घूमने का प्लान बना सकते हैं क्योंकि ये आपके लिए एकदम परफेक्ट है। अगर ये जगह आपके लिए बिल्कुल नई है, तो आपको यहां बहुत मजा आने वाला है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और बौद्ध मठ का दीदार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, आप यहां कैंपिंग और ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। घूमने के लिए आप ग्लेशियर लेक भी जा सकते हैं। इसके अलावा, आपको बता दें कि यहां का खानपान और रहन-सहन थोड़ा सा लद्दाख और तिब्बत से मिलता-जुलता है। यहां आपको भोजन में स्वादिष्ट दाल-चावलऔर रोटी-सब्जी खाने को भी मिल जाएगी।
तेनमला, केरल
प्राकृतिक सुंदरता और घूमने के लिहाज से ये जगह बेस्ट है क्योंकि जब केरल के इको- फ्रेंडली डेस्टिनेशन की बात की जाती है तो उसमें थेनमाला यानी हनी माउंटेन का जिक्र जरूर किया जाता है। आपको बता दें कि यहां आपको हर ओर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। साथ ही, यह क्षेत्र घने सदाबहार जंगलों से घिरा हुआ है। यहां रबड़ के बागान भी हैं। पश्चिमी घाटों के बीच बसी तेनमला की खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां पर्यटकों के लिए कई आश्चर्यों को समेटे हुए हैं। यहां आपको बटरफ्लाई सफारी पार्क, हिरण पुनर्वास केंद्र और शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, यहां पर्यटकों के लिए बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, हाइकिंग, अबसीलिंग और कैंपिंग जैसी रोचक गतिविधियां भी हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-नार्थ-ईस्ट का ये शहर बरसात और गर्मियों में घूमने के लिए है परफेक्ट डेस्टिनेशन
आप इन जगहों पर लुत्फ उठाने के साथ-साथ सेहत भी बना सकते हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों