भारत के 10 सबसे बड़े और लंबे पुलों की तस्वीरें, आप भी देखें

इस लेख में हम आपको भारत के 10 सबसे बड़े और लंबे पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
Sahitya Maurya

भारत विकास के मार्ग पर हर दिन एक नया कीर्तिमान  स्थापित कर रहा है। भारत का ऐसे कोई भी राज्य नहीं है जहां सड़क और पुल का निर्माण नहीं हुआ हो। वैसे तो भारत में लाखों पुल होंगे लेकिन, भारत के कुछ ऐसे पुल हैं जिनका निर्माण होना भारत के लिए किसी गौरव से कम नहीं है। विपरीत परस्थितियों में इन पुलों का निर्माण और लम्बाई भी इन्हें बहुत खास बनाते हैं। इन पुलों ने यातायात को आसान बनाने के साथ-साथ एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने का बखूबी काम किया है। इस लेख में हम आपको 10 ऐसे पुलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारत के सबसे बड़े और लंबे पुलों में शामिल किया जाता है, तो आइए जानते हैं।

 

1 भूपेन हजारिका सेतु

नॉर्थ-ईस्ट के असम राज्य में मौजूद भूपेन हजारिका सेतु भारत का सबसे लम्बा पुल यानी ब्रिज है। असम की लोहिया नदी पर निर्मित इस पुल की लम्बाई लगभग 9.15 किलोमीटर है। ये पुल असम राज्य और अरुणाचल प्रदेश को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। साल 2003 में इस पुल का निर्माण शुरू हुआ था और 2017 में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

10 मुंगेर गंगा ब्रिज

बिहार के मुंगेर जिले में गंगा नदी के ऊपर निर्मित ये पुल श्री कृष्ण सेतु के नाम से भी जाना जाता है।  2016 में बनकर तैयार हुए इस पुल की लम्बाई लगभग 3.69 किमी और चौड़ाई 12 मीटर है। आपको बता दें कि इस पुल की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 2002 में रखी थी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

2 दिबांग रिवर ब्रिज

भूपेन हजारिका सेतु के बाद दिबांग रिवर ब्रिज को सबसे लंबा पुल माना जाता है। इस पुल की लम्बाई लगभग 6.2 किलोमीटर है। अरुणाचल प्रदेश की दिबांग नदी के ऊपर निर्मित ये पुल बोमजीर और मालेक गांवों को जोड़ता है। इस पुल को सैन्य दृष्टि से भी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 

 

3 महात्मा गांधी सेतु

बिहार की राजधानी पटना में मौजूद महात्मा गांधी सेतु की लम्बाई लगभग 5.75 किलोमीटर है। दिबांग रिवर ब्रिज के बाद इसे सबसे बड़ा और लंबा पुल माना जाता है। पवित्र नदी गंगा के ऊपर निर्मित ये पुल पटना शहर को हाजीपुर से जोड़ता है। साल 1982 में तैयार इस पुल को आज भी इंजीनियरिंग चमत्कार का एक बेहतरीन नमूना समझा जाता है।

 

4 बांद्रा-वर्ली सी लिंक

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौजूद बांद्रा-वर्ली सी लिंक भारत के सबसे लंबे पुलों में से एक माना जाता है। इस पुल की लम्बाई लगभग 5.6 किलोमीटर है। ये पुल बांद्रा को मुंबई के पश्चिमी शहरों से जोड़ता है। आपको बता दें कि इस पुल को राजीव गांधी सागर लिंक के रूप में भी जाना जाता है। इस ब्रिज का निर्माण 2000 शुरु हुआ था और ये 2009 में बनकर तैयार हो गया था।

 

5 बोगीबील सेतु

भूपेन हजारिका सेतु के बाद असम का सबसे बड़ा पुल बोगीबील सेतु/बगीबिल सेतु है। इस पुल की लम्बाई लगभग 4.94 किलोमीटर है। ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित ये पुल डिब्रूगढ़ में है जो असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ता है। सैन्य दृष्टि से भी भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण  है ये पुल।

 

6 विक्रमशिला सेतु

बिहार में मौजूद महात्मा गांधी सेतु के बाद सबसे बड़ा पुल विक्रमशिला सेतु है। अगर बात करें इस पुल की लम्बाई की, तो इस पुल की कुल लम्बाई लगभग 4.7 किलोमीटर है, जो NH80 और NH31 को जोड़ता है। इस पुल का निर्माण 2001 में हुआ था।

 

7 दीघा-सोनपुर ब्रिज

दीघा-सोनपुर ब्रिज की लम्बाई लगभग 4.55 किलोमीटर है। इस पुल को असम में बोगीबील ब्रिज के बाद भारत का दूसरा सबसे लंबा रेल के साथ सड़क पुल भी माना जाता है।

 

8 आरा-छपरा ब्रिज

भारत के सबसे लम्बे सड़क पुलों में से एक है आरा-छपरा ब्रिज। ये पुल आरा-और छपरा शहर को जोड़ने का काम करता है। इस ब्रिज को वीर कुँवर सिंह सेतु के नाम से भी जाना जाता है। गंगा नदी पर निर्मित इस पुल की लम्बाई लगभग 4.65 किलोमीटर है।

 

9 गोदावरी ब्रिज

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में मौजूद गोदावरी ब्रिज भारत का तीसरे सबसे लम्बा रेल के साथ सड़क पुल है। ये पुल कोव्वुर ज़िले को दीवानचेररू ज़िले से जोड़ता है। इस पुल की कुल लम्बाई 4.13 किलोमीटर है।

 
Bridges Travel Tips Travel goals Travel Diary Interesting facts