herzindagi
natural places you must visit in bharatpur rajasthan Main

भरतपुर जा रहे हैं तो जरूर घूमें ये 5 प्राकृतिक जगहें, मिलेगा जबरदस्त एक्सपीरियंस

भरतपुर की ऐतिहासिकता, प्राचीन मंदिर, प्रसिद्ध पर्यटन और मनोरंजन स्थल विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
Editorial
Updated:- 2019-10-21, 18:42 IST

राजस्थान में स्थित भरतपुर देश का एक जाना माना पर्यटक स्थल है। इसे ‘राजस्थान का पूर्वी द्वार’भी कहते हैं। कई राज्यों की सीमाओं को छूता हुआ भरपतुर वाकई बहुत खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। भरतपुर की ऐतिहासिकता, प्राचीन मंदिर, प्रसिद्ध पर्यटन और मनोरंजन स्थल विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप पहले कभी भरपुर नहीं गए हैं तो आपको बता दें कि यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। वैसे तो यहां स्थित बर्ड सेंचुरी यानी क‍ि पक्षी अभरण्‍य बेहद प्रसिद्ध है। इस बर्ड सेंचुरी में अफगानिस्तान, चीन और तुर्की समेत कई दूर दूर के देशों के पक्षी हैं, जो पर्यटकों को बहुत भाते हैं। भरतपुर में सालों पुराने किले और महल भी हैं, जो सूरजमल के शासन के दौरान बनाए गए थे। इसके अलावा यहां सरकारी संग्रहालय, लोहागढ़ किला, देग, गंगा मंदिर, भरतपुर पैलेस और कई अन्य ऐतिहासिक प्रसिद्ध आकर्षण है। इस आर्टिकल में हम आपको भरपुर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: इन 5 खूबसूरत राजस्थानी हवेली होटल में जाना आपको भी आएगा पसंद

बर्ड सेन्चुरी

natural places you must visit in bharatpur rajasthan INSIDE

भरतपुर में स्थित बर्ड सेन्चुरी को देखने के लिए लोग विदेशों से आते हैं। सर्दियों में यहां ज्यादा रौनक रहती है, क्योंकि इस वक्त यहां कई रंग बिरंगे पक्षी प्रवासियों का आगमन होता है। यहां करीब 300 से अधिक प्रजाति‍यों के पक्षी हैं। जिसमें आपको छोटे बतख से लेकर, जंगली बतख, वेगंस, शोवेलेर्स, पिनटेल बतख, सामान्य बतख और लाल कलगी वाली बतख तक देखने को मिलेंगे।

 

भरतपुर का गंगा मंदिर

natural places you must visit in bharatpur rajasthan INSIDE

यह मंदिर कई सालों पुराना है। इस मंदिर में बनी मगरमच्छ की पीठ पर गंगा माता की सफेद संगमरमर की प्रत‍िमा सैलानियों को काफी आकर्षित करती है। यह मंदिर पुरानी शिल्प कला के हिसाब से बना हुआ है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। तीज त्‍योहारों के मौकों पर और सीजन के समय पर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। इसलिए भरतपुर जाकर गंगा मंदिर जरूर जाएं।

लोहागढ़ किला

natural places you must visit in bharatpur rajasthan INSIDE

अगर आपको राजस्थान की संस्कृति और बेहतरीन वास्तुकला का दीदार करना है तो लोहागढ़ किला जरूर जाएं। यह किला इतिहास में बने सबसे मजबूत महल में से एक है। इस किले में प्रवेश करने के लिए दो मार्ग हैं, दक्षिण में चौबर्जा और उत्तर में अशितहातु है। इस किले में आपको कई प्राचीन चीजों के साथ ही विभिन्न हथियार भी देखने को मिलेंगे।

 

भरतपुर का खास त्यौहार ब्रज महोत्सवब्रज

natural places you must visit in bharatpur rajasthan INSIDE

महोत्सव भरतपुर में मनाया जाने वाला बहुत ही प्रसिद्ध और पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार मार्च महीने में मनाया जाता है जिसमें सभी जाती के लोग भगवान कृष्ण में अनन्त समर्पण का जश्न मनाते हैं। इस त्यौहार की खासियत यह है कि इसमें रासलीला नृत्य होता है। इस ख़ास मौके पर लोग बाणगंगा नदी के पवित्र जल स्नान करते हैं। अगर आप मार्च महीने में भरतपुर जा रहे हैं तो ब्रज महोत्सव जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें: Kerala Vacation: ऑफ सीजन में केरल घूमने जाएं और ये 5 फायदे उठाएं

डीग भरतपुर

natural places you must visit in bharatpur rajasthan INSIDE

डीग, भरतपुर शहर से करीब 35 कलोमीटर दूर है। यह जगह शाही महलों, राजसी किलेबंदी, सुंदर फव्वारों और बगीचों के लिए जानी जाती है। भरतपुर जिले के पर्यटन स्थलों में यह एक प्रमुख स्थान है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।